मुंबई: आमिर खान अपनी पूरी टीम के साथ इस समय दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रहे हैं। आमिर ने 'एलएससी' टीम को अपने पूरे दिल्ली शेड्यूल के दौरान महिलाओं द्वारा संचालित सखा टैक्सी से सेवा लेने के निर्देश दिये है। आमिर ने पहली बार सत्यमेव जयते में सखा कैब से परिचित कराते हुए, जो घरेलू दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उनके उल्लेखनीय कार्य की सराहना की थी। तब से, आमिर खान उन्हें सहायता प्रदान कर रहे हैं और उनकी सेवा के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्होंने उनसे वादा किया कि जब भी वह दिल्ली आएंगे, वह उनकी सेवा का उपयोग करेंगे।
Related Stories
पिछले 10 सालों से आमिर ने अपना वादा निभाया है। कोविड-19 के कारण और सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने महिला ड्राइवरों के लिए, पूरे 45 दिनों तक, उनके ठहरने और अन्य जरूरतों के लिए विशेष व्यवस्था करने का बंदोबस्त किया है।
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। इस में मुख्य भूमिका में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी हैं।
(इनपुट- आईएएनएस)