मुंबई: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से उनका पहला लुक लीक हो गया है। इससे पहले फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक लीक हुआ था। अब आमिर खान का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तस्वीर में आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के लुक में हैं। आमिर ने लाइट पर्पल रंग की चेक शर्ट और ग्रे पैंट पहनी है। आमिर खान ने पर्पल पगड़ी भी लगाई है। आमिर को पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा है, वो एकदम डिफरेंट अवतार में नजर आ रहे हैं। आमिर की तरह करीना भी देसी पंजाबी गर्ल के लुक में नजर आ रही हैं। करीना का जो लुक सामने आया था उसमें वो सलवार सूट में नजर आ रही थीं।
Related Stories

जब शाहरुख खान ने ताहिरा कश्यप को बोला- बाला की बीवी कहीं की...
आमिर खान इन दिनों करीना कपूर के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रहे हैं। करीना और आमिर इससे पहले थ्री इडियट्स और तलाश में साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों ही फिल्मों में करीना और आमिर की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी।
आमिर खान और करीना कपूर खान की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अद्वैद चंदन। यह फिल्म वायकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शन के तहत बन रही है। लाल सिंह चड्ढा अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।
Bala Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की 'बाला' का वीकेंड कलेक्शन रहा जबरदस्त
आमिर खान पिछली बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।