Bala Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 10.15 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की, इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 15.73 करोड़ कमाए। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 18.07 करोड़ रही। महज तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 43.95 करोड़ हो गई है। शानदार ओपनिंग करने वाली 'बाला' ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, साथ ही फिल्म समीक्षकों से भी इस फिल्म को खूब सराहना मिली।
Related Stories
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम जैसे सितारों से सजी 'बाला' पहले हफ्ते ही 60-65 करोड़ की कमाई कर लेगी, ऐसे में फिल्म के लिए 100 करोड़ क्लब ज्यादा दूर नहीं है। बाला एक मनोरंजक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शानदार डायलॉग और कॉमेडी तो है ही साथ ही फिल्म में संदेश भी दिया गया है। आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम के अलावा इस फिल्म में सीमा पाहवा, मनोज पाहवा, जावेद जाफरी और सौरभ शुक्ला जैसे बॉलीवुड तमाम अच्छे कलाकारों की फौज है।
Bala Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की 'बाला' का वीकेंड कलेक्शन रहा जबरदस्त
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' बालमुकुंद शुक्ला' नाम के एक लड़के की है, जिसके बाल बचपन में शाहरुख खान जैसे थे, लेकिन बाद में वक्त का पहिया घूमा और बाला के बाल जवानी में ही झड़ गए।