1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस में असली शादी कर इन 2 जोड़ियों ने बटोरी खूब सुर्खियां, कई सेलेब्स बने थे गवाह

बिग बॉस में असली शादी कर इन 2 जोड़ियों ने बटोरी खूब सुर्खियां, कई सेलेब्स बने थे गवाह

 Published : Sep 28, 2021 05:16 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 05:23 pm IST

जहां शो के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार होते हुए देखा गया है वहीं शो में चंद कंटेस्टेंट्स को अपने प्यार को एक खास नाम देते हुए भी देखा गया है।

बिग बॉस में असली शादी...- India TV Hindi
बिग बॉस में असली शादी कर इन 2 जोड़ियों ने बटोरी खूब सुर्खियां, कई सेलेब्स बने थे गवाह Image Source : COLORS TV

देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस कुछ ही दिनों में टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो के प्रीमियर की तैयारी पहले से ही शुरू हो चुकी है। हर बार की तरह दर्शकों को इस बार के बिग बॉस में भी कुछ अलग देखने की लालसा है। दर्शकों के लिए बिग बॉस का शो मनोरंजन का डोज लेकर तो आता ही है, लेकिन शो के दौरान कई ऐसी चीजें भी होती हैं जो कंटेस्टेंट्स के लिए पूरी जिंदगी भर की यादों की बन रह जाता है। 

जहां शो के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार होते हुए देखा गया है वहीं शो में चंद कंटेस्टेंट्स को अपने प्यार को एक खास नाम देते हुए भी देखा गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस के घर के अंदर हुईं शादियों को लेकर! बिग बॉस का घर शो के चंद कंटेस्टेंट्स के लिए शादी का भी गवाह बना है। आइए जानते हैं किन लोगों ने शो में अपने जीवनसाथी को चुनने के लिए खास जगह बनाया। 

सारा खान और अली मर्चेंट

सारा खान, अली मर्चेंट
Image Source : COLORS TVअली मर्चेंट ने सारा खान से रचाई थी शादी

सारा खान और अली मर्चेंट बिग बॉस में शादी करने के बाद नेशनल टीवी पर शादी करने वाली पहले कपल बन गए थे। शो में नजर आने से पहले दोनों डेटिंग कर रहे थे। अली मर्चेंट के प्रपोज करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। दोनों को बिग बॉस 4 में देखा गया था और शादी के बाद घर-घर में उनकी पहचान बन गई थी। शादी के महज 2 महीने बाद ही सारा और अली अलग हो गए। हालांकि, कई कारणों का हवाला दिया गया है कि क्यों इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया। 

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत

Monalisa
Image Source : COLORS TVमोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने लिए थे सात फेर

अली मर्चेंट और सारा खान के अलावा बिग बॉस के घर में भोजपुरी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस मोनालिसा और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने शादी रचाई थी। शो के दौरान कुछ वक्त तक मनु पंजाबी और मनोलिसा की नजदीकियां देखने को मिली थीं। एक एपिसोड के दौरान विक्रांत सिंह राजपूत ने मोनालिसा से मुखाबित हुए थे। जहां उन्होंने मनु पंजाबी से नजदीकियों के लिए मोनालिसा ने नाराजगी जताई थी। कुछ वक्त के बाद मोनासिला और विक्रांत की शादी को लेकर शो में तैयारियां होने लगीं। शो के दौरान लोपामुद्रा, रोहन और मनु को लड़कीवाले बने थे, जबकि बानी और मनवीर को लडकेवाले के तौर पर नजर आए थे। मोना की मां और विक्रांत की बहन भी इसमें शामिल हुईं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन