1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में जज के तौर पर आ सकते हैं नजर

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में जज के तौर पर आ सकते हैं नजर

 Published : May 24, 2019 02:05 pm IST,  Updated : May 24, 2019 02:05 pm IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी रियलिटी शो 'नच बलिए' जज करती दिख सकती हैं।

टाइगर श्रॉफ और दिशा...- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी

मुंबई: मशहूर रियलिटी शो नच बलिये का नवां सीजन शुरू होने जा रहा है। शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे इस पर विचार विमर्श शुरू हो चुका है। इस बीच खबर आई है कि नच बलिये शो को जज करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता और डांस सेंसेशन टाइगर श्रॉफ और उनकी हॉट गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को अप्रोच किया गया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस शो को जज करने के लिए तैयार हैं।

खबर है कि कंटेस्टेंट के तौर पर 'शक्ति' फेम रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला को अप्रोच किया गया है। इतना ही नहीं इस बार तो ऐसा भी सुनने में आया है कि सिर्फ मैरिड कपल या लिव इन पार्टनर्स ही नहीं एक्स कपल को भी अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि एक्स कपल मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह, उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा जैसे एक्स कपल को शो का ऑफर मिला है।

उधर यह भी खबर आई थी कि इस शो को जज करने के लिए शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और करीना कपूर तक को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं कटरीना कैफ का नाम भी सुनने में आ चुका है। शो का जज कौन होगा और कौन इस शो का कंटेस्टेंट होगा ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा।

बात करें टाइगर की तो वो हाल ही में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आ चुके हैं। वहीं दिशा 5 जून को सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगे।

Also Read:

ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में रिलीज हुई PM Modi की बायोपिक

अर्जुन कपूर की फिल्म India's most Wanted हुई रिलीज, बॉलीवुड स्टार्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन