1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीआरपी की लिस्ट में किस शो ने मारी बाजी, पढ़िए पूरी लिस्ट

टीआरपी की लिस्ट में किस शो ने मारी बाजी, पढ़िए पूरी लिस्ट

 Published : Nov 14, 2019 09:10 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 09:17 pm IST

बीते हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी 'कुंडली भाग्य' ने टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बनाई हुई है। जानिए बाकि शो का हाल।

जानिए इस हफ्ते टीआरपी...- India TV Hindi
जानिए इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में किसने बाजी मारी।

बार्क के 44वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में फेरबदल हुआ है। बीते हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी 'कुंडली भाग्य' ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई हुई है। आइए आपको बताते हैं बाकि सीरियल ने किस नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

बीते हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी 'कुंडली भाग्य' नंबर 1पर बना हुआ है। दर्शकों को यह सीरियल बहुत पसंद है।

kundali bhagya
कुंडली भाग्य

दूसरे नंबर पर इस हफ्ते 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने अपनी जगह बनाई है। बीते सप्ताह यह शो तीसरे नंबर पर था। 

taarak mehta ka ooltah chashmah
तारक मेहता का उल्टा चश्मा

इस हफ्ते पांचवे नंबर से तीसरे नंबर पर शो 'कुमकुम भाग्य' ने जगह बनाई है। शो के ट्विस्ट लोगों को पसंद आ रहे हैं। जिससे टीआरपी में बढ़ोत्तरी हुई है।

kumkum bhagya
कुमकुम भाग्य

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस हफ्ते भी नंबर 4 पर अपनी जगह बनाई हुई है।

Yeh rishta kya kehlata hai
Image Source : ये रिश्ता क्या कहलाता है।

सीरियल 'छोटी सरदारनी' की टीआरपी में काफी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह यह शो नंबर 2 पर था और इस बार नंबर 5 पर है।

choti sardarni
छोटी सरदारनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन