1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही ने फैन्स से मांगे बेटी के नाम के सुझाव, शेयर की फोटो

टीवी एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही ने फैन्स से मांगे बेटी के नाम के सुझाव, शेयर की फोटो

 Published : Aug 28, 2019 10:38 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 10:38 am IST

टीवी एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज ने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो शेयर की है। साथ ही अपने फैन्स ने बच्ची के नाम के सुझाव मांगे हैं।

Jay bhanushali and mahi vij- India TV Hindi
Jay bhanushali and mahi vij Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। माही ने 21 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है। जय और माही ने सोशल मीडिया पर फैन्स को बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी। अब माही-जय दोनों ने बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही अपने फैन्स से बेटी के लिए नाम के सुझाव मांगे हैं। कपल ने फैन्स से M और T से नाम के सुझाव मांगे हैं।

जय भानुशाली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अपनी बच्ची को गोद में उठाने की फीलिंग्स को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बेटी के नाम के लिए आपके सुझाव की जरुरत है। T और M अक्षर से नाम बताएं।

वहीं माही ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अब हमारे पास प्यारी सी बेटी के नाम के लिए अक्षर है तो प्लीज T और M अक्षर से नाम बताएं।

जय भानुशाली और माही विज पहले एक्टर नहीं हैं जिन्होंने अपने बच्चे के नाम के लिए फैन्स से सुझाव मांगे हैं। इससे पहले भाबी जी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन ने भी अपने बेटे के नाम के लिए फैन्स से सुझाव मांगे थे।

Also Read:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीता रिपोर्टर हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप फ्लांट करते हुए शेयर की तस्वीरें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 28 August: कायरव ने वेदिका को कृष्ण जी का पालना बनाने से रोका!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन