1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सरोज खान आईं थी नजर, जेठा लाल और दयाबेन का डांस परफॉर्मेंस आया था बेहद पसंद

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सरोज खान आईं थी नजर, जेठा लाल और दयाबेन का डांस परफॉर्मेंस आया था बेहद पसंद

 Published : Jul 03, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 05:13 pm IST

कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम ने सरोज खान को दी श्रद्धांजलि Image Source : PR

कोरियोग्राफर सरोज खान इस दुनिया को अलविद कहकर जा चुकी हैं। सरोज खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। सरोज खान ने कई सुपरहिट गाने कोरियोग्राफ किए हैं। वहीं वह कई टीवी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी थीं। 2012 में सरोज खान टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आई थीं। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक स्पेशल एपिसोड में सरोज खान नजर आई थीं। उन्होंने गोकुलधाम सोसायटी में डांस कॉम्प्टिशिन में जज की भूमिका निभाई थी। इस दौरान जेठालाल और दया बेन ने जूली-जूली गाने पर डांस किया था। सरोज खान को दिशा वकानी और दिलीप जोशी का डांस बहुत पसंद आया था। शो की टीम ने शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी है।

सरोज खान के निधन पर टूट गईं उनकी पसंदीदा स्टूडेंट माधुरी, लिखा- मैंने अपना दोस्त और गुरु खो दिया

सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। उन्होंने 35 साल से अधिक लंबे अपने करियर में 2000 से ज्यादा गानों के लिए कोरियाग्राफी की। उनके देहांत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

जब सरोज खान ने करीना कपूर से कहा था- पैर नहीं तो कम से कम फेस तो चला...

मलाड में स्थित कब्रगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके बेटे राजू खान ने अंतिम विधि पूरी की। राजू भी कोरियोग्राफर हैं। 

एक्सक्लूसिव: सरोज खान के निधन पर बोली फराह खान- उनके राज में मेरे साथ कभी भेदभाव नहीं हुआ

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन