1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल बने पिता, अंकिता भार्गव ने दिया बेटी को जन्म

'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल बने पिता, अंकिता भार्गव ने दिया बेटी को जन्म

 Published : Dec 14, 2019 05:45 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 05:45 pm IST

ये है मोहब्बतें के रमन भल्ला उर्फ करण पटेल पिता बन गए हैं। पत्नी अंकिता भार्गव ने बेटी को जन्म दिया है।

karan patel welcome baby girl- India TV Hindi
करण पटेल बने पिता।

ये है मोहब्बतें फेम करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव के घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है। 14 दिसंबर को अंकिता ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद करण बहुत खुश हैं और उन्होंने स्टेटमेंट दिया कि अंकिता के बेटी को जन्म दिया है और दोनों स्वस्थ हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करण पटेल ने कहा- एक साथ इतने सारे इमोशन्स से मैं नंब के साथ डरा हुआ हूं। अंकिता ठीक है और हमारा परिवार हर एक को धन्यवाद देना चाहते हैं और जो हमें प्यार करते हैं और हमें आशीर्वाद देना जारी रखते हैं।

आपको बता दें करण पटेल और अंकिता भार्गव 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। करण ने बीत महीने ही एक इंटरव्यू में अंकिता की प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण पटेल जल्द ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आएंगे। वह अभी तक सीरियल ये है मोहब्बतें में नजर आ रहे थे। मगर अब यह शो बंद होने जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन