1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत का प्रोमो रिलीज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत का प्रोमो रिलीज

 Published : Oct 20, 2021 12:13 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 05:09 pm IST

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो सामने आ चुके हैं, इस नए प्रोमो में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत नजर आ रहे हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo Image Source : INSTAGRAM

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का मोस्ट अवेटेड प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो में प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा और करिश्मा सावंत नजर आ रहे हैं। शो मे प्रणाली, कार्तिक और नायरा की बेटी अक्षरा की भूमिका नजर आएंगी। वहीं करिश्मा, कार्तिक और सीरत की बेटी आरोही के रोल में नजर आएंगी। दूसरी तरफ हर्षद शो में अभिमन्यु के रोल में हैं, जिससे दोनों बहनों को प्यार होगा। 27 अक्टूबर को जनरेशन लीप आएगा और उसी दिन इन सितारों की एंट्री होगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा-प्रणाली राठौड़ ने शुरू की शूटिंग, सेट से तस्वीरें हुईं लीक

क्या दोहराई जाएगी कुहू-मिष्टी, गायू-नायरा की कहानी

शो का प्रोमो देखकर हमें निराशा हुई, क्योंकि ऐसी ही कहानी हम गायू और नायरा की स्टोरी में भी देख चुके हैं, जब कार्तिक से गायू और नायरा दोनों बहनों को प्यार हो जाता है। बाद में नायरा को कार्तिक मिल जाता है। लग रहा है लीप के बाद भी वही कहानी दोहराई जाएगी। दोनों बहनों को अभिमन्यु से प्यार होगा। अक्षरा अपनी बहन के लिए प्यार कुर्बान होने को तैयार हो जाएगी, मगर अंत में अभिमन्यु को अक्षरा ही पसंद आएगी। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo
Image Source : INSTAGRAMYeh Rishta Kya Kehlata Hai New Promo

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी ने पूरी की शूटिंग, इमोशनल होकर कहा- नायरा हमेशा...

इसके अलावा दोनों बहनों का जिस तरह का किरदार है वो बिल्कुल कुहू और मिष्टी के रिलेशन जैसा लग रहा है। जैसे कुहू थोड़ी तेज थी और मिष्टी सीधी वैसी ही आरोही तेज है और अक्षरा सीधी। यहां तक का अक्षरा का लुक भी मिष्टी जैसा ही लग रहा है।

खैर हम उम्मीद कर सकते हैं कि अक्षरा-नैतिक की धरोहर को जैसे कार्तिक और नायरा आगे लेकर गए थे वैसा ही उनके बच्चे अक्षरा और आरोही भी करें। हालांकि फैंस के बीच हर्षद को लेकर एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा है।

Ye Hai Mohabbatein के एक्टर अभिषेक मलिक ने गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी से की शादी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन