1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ते हैं प्यार के' की कुहू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, साइबर सेल से की शिकायत

'ये रिश्ते हैं प्यार के' की कुहू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, साइबर सेल से की शिकायत

 Published : May 10, 2020 01:32 pm IST,  Updated : May 10, 2020 01:32 pm IST

टीवी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के सीरियल में कुहू का किरदार निभाने वाली कावेरी प्रियम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

kaveri priyam- India TV Hindi
कावेरी प्रियम Image Source : INSTAGRAM/KAVERI PRIYAM

टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा होती है। वह सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से कनेक्टिड रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा ही कुछ ये रिश्ते हैं प्यार के सीरियल में कुहू का किरदार निभाने वाली कावेरी प्रियम के साथ हुआ है। कावेरी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

टैली चक्कर को दिए इंटरव्यू में कावेरी ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। कावेरी ने कहा मुझे देर रात इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी बदलाव नजर आए। मेरी बॉयो भी अलग थी। मैंने उसे ठईक कर पासवर्ड बदल दिया। लॉग आउट करके नए पासवर्ड से अकाउंट लॉग इन करने की कोशिश की तो इंस्टाग्राम नहीं खोल पाई। 

इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने के बाद कावेरी ने तुरंत साइबर सेल से शिकायत की। साथ ही इंस्टाग्राम हेल्पलाइन पर भी कॉल किया। उन्हें फैन्स ने भी इस बारे में बताया था। जिसके बाद उन्होंने इस बात को गंभीरता से लिया।

आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस से इस मामले में मदद मांगी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कावेरी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब ठीक हो गया है। उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। कावेरी बहुत अच्छा डांस करती हैं और अक्सर डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कावेरी सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में नजर आती हैं। कावेरी की एक्टिंग और स्टाइल फैन्स को काफी पसंद आता है।  वह अपने किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन