1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14 में शामिल होंगे यूट्यूब सेंसेशन कैरी मिनाटी!

बिग बॉस 14 में शामिल होंगे यूट्यूब सेंसेशन कैरी मिनाटी!

 Published : Sep 15, 2020 09:31 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 09:36 pm IST

बिग बॉस 14 अगले महीने की 3 तारीख से शुरू होगा। सलमान खान इस बार भी बिग बॉस होस्ट करने वाले हैं।

 कैरी मिनाटी- India TV Hindi
 कैरी मिनाटी Image Source : INSTAGRAM- CARRY MINATI

Bigg Boss 14 : बिग बॉस 14 को धमाकेदार बनाने में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, शो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, 'बिग बॉस 14' 3 अक्टूबर से ऑनएयर होने जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट को लेकर कई लोगों के नाम सामने आए हैं, इस लिस्ट में अब कैरी मिनाटी का नाम भी जुड़ गया है। कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर मशहूर यूट्यूबर हैं, कहा जा रहा है कि कैरी बिग बॉस 14 का हिस्सा होंगे।

खबरों के मुताबिक जल्द ही कैरी मिनाटी शो में शामिल होने के लिए क्वारंटीन होंगे, 15 दिन क्वारंटीन होने के बाद उनकी बिग बॉस के घर में एंट्री होगी। कहा जा रहा है कि सिर्फ कैरी मिनाटी ही नहीं बल्कि टिकटॉक से मशहूर हुए आमिर सिद्दीकी भी शो में एंट्री ले सकते हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग हो चुकी है और लगता है कि बिग बॉस मेकर्स इसी का फायदा उठाना चाहते हैं।

Bigg Boss: पॉपुलैरिटी को भुना नहीं पाए 'बिग बॉस' के ये 4 विनर्स, लाइमलाइट से दूर जी रहे जिंदगी 

सलमान संग बिग बॉस 14 का नया प्रोमो रिलीज, 19 सितंबर से क्वारंटीन हो जाएंगे कंटेस्टेंट्स

आमिर सिद्दीकी और कैरी मिनाटी दोनों के ही मिलियन्स फॉलोवर्स हैं, अगर ये दोनों शो में शामिल हो जाते हैं तो शो को काफी फायदा हो सकता है। इन दोनों के अलावा जो नाम बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट में शामिल होने की लिस्ट में आए हैं वो हैं-  जैस्मिन भसीन,निशांत मलकानी और पवित्रा पुनिया। 

बिग बॉस 14 में पुराने सीजन के प्रतियोगी भी गेस्ट के तौर पर एंट्री लेंगे, इनमें से हिना खान, गौहर खान, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, मोनालिसा जैसे कंटेस्टेंट्स के नाम हैं। 

1 अक्टूबर को सलमान खान शो का प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे और फिर 3 अक्टूबर से ये शो कलर्स चैनल पर ऑनएयर हो जाएगा। शनिवार और रविवार ये शो जहां रात 9 बजे आएगा वहीं सोमवार से शुक्रवार को ये शो रात 10.30 बजे ऑनएय़र होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन