1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Monalisa के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस Pakhi Hegde ने मारी टीवी की दुनिया में एंट्री, मिला बड़ा सीरियल

Monalisa के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस Pakhi Hegde ने मारी टीवी की दुनिया में एंट्री, मिला बड़ा सीरियल

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 22, 2022 11:36 am IST,  Updated : Jul 22, 2022 11:36 am IST

Udti Ka Naam Rajjo: स्टनिंग अभिनेत्री पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं।

Pakhi Hegde- India TV Hindi
Pakhi Hegde Image Source : INSTAGRAM_PAKHI HEGDE

Highlights

  • 'उड़ती का नाम रज्जो' में दिखेंगी पाखी
  • 8 अगस्त से ऑन एयर होगा शो
  • खास है पाखी का किरदार

Udti Ka Naam Rajjo: भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) बीते कई सालों से लोगों का दिल जीत रही हैं। वह अपने फैंस को खुद से जोड़े रखने का हुनर बखूबी जानती हैं। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री की ये हसीना टीवी इंडस्ट्री पर कब्जा जमाने आ रही है। जी हां, पाखी अब मोनालिसा (Monalisa) की राह पर हैं और जल्द ही स्टार प्लस के शो 'उड़ती का नाम रज्जो' (Udti Ka Naam Rajjo) में दिखेंगी। 

निगेटिव रोल में होंगी पाखी

भोजपुरी पर्दे के सुपर स्टार रवि किशन, निरहुआ, खेसारीलाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वालीं पाखी हेगड़े जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी। इसको लेकर पाखी के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। 'उड़ती का नाम रज्जो' में पाखी का किरदार क्या होगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस डेली सोप में निगेटिव रोल में नजर आएंगी। 

पाखी का फेम दिलाएगा फायदा
इस सीरियल में पाखी की एंट्री के पीछे एक बड़ी समाने आ रही है। क्योंकि यह तो सभी जानते हैं कि उत्तर भारत में पाखी हेगड़े की मजबूत फैन फॉलोइंग है, जिसके कारण इस हिंदी डेली सोप को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंडे जैसे राज्यों में सफलता मिल सकती है, जो शो को अच्छी TRP दिला सकती है।

एथलीट बनने का सपना देखने वाली रज्जो  
यह टीवी शो एक युवा लड़की 'रज्जो' की कहानी है, जो एथलीट बनना चाहती है और शो के लीड एक्टर उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। स्टार प्लस पर यह शो 8 अगस्त से ऑन एयर होने जा रहा है। 

पहले भी भोजपुरी एक्ट्रेस आईं टीवी पर 
आपको बता दें कि इससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री की दो खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह (सर्विस वाली बहु) और मोनालिसा (एक थी डायन) में नजर आ चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अब पाखी भी स्टार प्लस के फ्रेम से टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। 

इन्हें भी पढ़ें-

Koffee with Karan 7: अक्षय ने सामंथा के सामने खोली बॉलीवुड की पोल, बताया क्यों साउथ से है पीछे

Shamshera Twitter Review: क्या Ranbir Kapoor की फिल्म जीत पाई दर्शकों का दिल? यहां जानिए रिव्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन