1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bekaaboo: शिवांगी जोशी के बाद अब इस एक्टर को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, सेट पर हुआ हादसा

Bekaaboo: शिवांगी जोशी के बाद अब इस एक्टर को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती, सेट पर हुआ हादसा

 Published : Mar 18, 2023 10:00 am IST,  Updated : Mar 18, 2023 10:00 am IST

एकता कपूर के टीवी शो 'बेकाबू' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के बाद अब बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट सेट पर घायल हो गए हैं। ऐसा लगता है जैसे शो को किसी की नजर लग गई है।

After yeh rishta kya kehlata hai fame Shivangi Joshi hospitalization Shalin Bhanot gets injured on t- India TV Hindi
Shalin Bhanot Image Source : SHALIN BHANOT

Bekaaboo: इन दिनों 'बेकाबू' टीवी पर आने वाले सबसे चर्चित शो में से एक है। एकता कपूर का ये टीवी शो 17 मार्च से कलर्स पर शुरू हो चुका है। 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शालीन भनोट सेट पर घायल हो गए हैं। शालीन भनोट को 'बिग बॉस 16' से काफी फेम मिला है, शालीन भनोट का गेम लोगों को काफी पंसद भी आया। शालीन भनोट शो में ईशा सिंह के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। शालीन भनोट एक राक्षस की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी टीम ने किरदार के लिए एक अनोखा रॉकस्टार कम गॉथ लुक तैयार किया है। 

'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शालिन भनोट अब एकता कपूर के टीवी शो में नए अंदाज में नजर आ रहे हैं पर शूटिंग के दौरान शालिन भनोट सेट पर घायल हो गए है। शालिन भनोट के शरीर पर कुछ कट के निशान लगे हैं। अभिनेता शालीन के शरीर पर चोट होने के बावजूद शूटिंग जारी रखी है। शालिन शो में एक्शन करते नजर आने वाले हैं और कई नए ड्रामे देखने को मिलेंगे।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी ने किडनी इन्फेक्शन के चलते 'बेकाबू' की शूटिंग से ब्रेक लिया है। शिवांगी जोशी अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लिखा कि वह 'धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं', शो में शिवांगी जोशी और जैन इमाम का महत्वपूर्ण कैमियो में नजर आने वाले हैं। कहानी में उनकी मृत्यु के बाद, वे पुनर्जन्म लेते हैं। कलर्स के साथ ईशा सिंह का यह तीसरा बड़ा शो होगा!

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री का माना जाना नाम है, शिवांगी जोशी की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दूसरी ओर 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शालिन भनोट का बिग बॉस से निकलने के बाद ये उनका पहला प्रोजेक्ट है। खास बात तो ये हैं की दोनों पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। देखना ये है की एकता कपूर इस टीवी शो को लोगों से कितना प्यार मिलता है। 

ये भी पढ़ें-

KRK-Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी को बोला था ‘चरसी और गंजेड़ी’, अब KRK होंगे गिरफ्तार, अरेस्ट वारंट जारी

Mrs Chatterjee Vs Norway Movie Review: एक मां ने लड़ी पूरे देश से जंग, जानिए कैसी है रानी मुखर्जी की ये फिल्म

RRR स्टार राम चरण और पत्नी उपासना पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन