1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'जब से मेरी सगाई हुई है...', नील भट्ट संग तलाक की अफवाहों पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा, एक्ट्रेस ने बताया सच

'जब से मेरी सगाई हुई है...', नील भट्ट संग तलाक की अफवाहों पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा, एक्ट्रेस ने बताया सच

 Published : Nov 17, 2025 06:39 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 06:40 pm IST

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही थीं। अब टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या ने एक नोट शेयर किया है, जिसके बाद से यह कपल फिर से चर्चा में हैं।

Aishwarya Sharma- India TV Hindi
ऐश्वर्या शर्मा और नील का तलाक Image Source : INSTAGRAM/@AISHARMA812

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शो 'गुम है किसी के प्यार में' के दौरान शादी करने के बाद से ही लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस ने 'पत्रलेका' का रोल किया था, जबकि नील 'विराट चव्हाण' के रोल में दिखे थे। बाद में यह कपल बिग बॉस 17 में दिखा और दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, उनका ऑन-सेट रोमांस जल्द ही एक खूबसूरत शादी में बदल गया। टीवी के इस मशहूर कपल का तलाक ऑनलाइन चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐश्वर्या को पिछले कुछ महीनों में बहुत आलोचना झेलनी पड़ी और अब उन्होंने आखिरकार इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

ऐश्वर्या शर्मा ने ट्रोल्स को लताड़ा

17 नवंबर, 2025 को ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी कहानी बताई। एक इसंटा स्टोरी में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे लोग उनके और उनकी जिंदगी के बारे में बिना मतलब के अंदाजे लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें बुली कह रहे हैं और कहा, 'लोग मेरी जिंदगी में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं, मैंने क्या किया है और मैं कौन हूं, इस बारे में अपने अंदाजे लगा रहे हैं.. बिना एक भी बात जाने। कुछ तो यह भी कह रहे हैं कि 'कर्मा एक बिच है'। इन सब पर यकीन करने से पहले, उन लोगों से पूछो जिन्होंने असल में मेरे साथ काम किया है। मेरे को-एक्टर्स से पूछो। मेरे प्रोड्यूसर्स से पूछो। मेरे सेट पर किसी से भी पूछो कि क्या मैंने कभी किसी को बुली किया, बेइज्जत किया या नुकसान पहुंचाया। एक बार भी नहीं। मैंने बस सेट पर अपना प्रोफेशनलिज्म बनाए रखा। मेरी लाइफ में सब ठीक है।'

पति संग तलाक पर ऐश्वर्या शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

नोट में आगे, ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि नील भट्ट से सगाई के बाद से उन्हें कैसे ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे लोगों ने उनके लुक्स, स्माइल और यहां तक कि उनके चेहरे पर भी कमेंट किया, लेकिन तब किसी ने उनके लिए आवाज नहीं उठाई। ऐश्वर्या, जो अपने और नील के रिश्ते के बारे में चर्चा शुरू होने के बाद से अपनी पर्सनल लाइफ को कम ही बताती रही हैं। उन्होंने बताया कि लोग उनके साथ ऐसी कहानियों के लिंक शेयर कर रहे हैं जो पूरी तरह से झूठी हैं। इस नोट में उन्होंने आग लिखा, 'तो मैं यह साफ-साफ कह दूं... मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी को बुली नहीं किया। फायदे के लिए झूठ फैलाने वाले लोगों को सच में अपने कर्मों के बारे में सोचना चाहिए। आप मेंटल हेल्थ की बात करते हैं... लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में कुछ भी गलत कहने से पहले सोचें जिसे आप पर्सनली जानते भी नहीं हैं। कुछ लोग चुप रहना चुनते हैं और मैं उनमें से एक हूं, लेकिन चुप रहने का मतलब यह नहीं है कि आप जो चाहें कह सकते हैं। मैं अपना स्टैंड खुद लूंगी और अपनी इज्जत खुद बचा सकती हूं।'

Aishwarya Sharma
Image Source : INSTAGRAM/@AISHARMA812नील भट्ट संग तलाक की खबरों पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा

ऐश्वर्या और नील की पहली मुलाकात कहां हुई

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पहली बार 'गुम है किसी के प्यार में' मिले थे। इसी शो के दौरान दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने शादी करने का फैसला किया था। उन्होंने 2021 में शादी की और बाद में 'बिग बॉस 17' में भी साथ नजर आए थे।

ये भी पढे़ं-

 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' इस दिन देगी दस्तक, महिमा चौधरी-संजय मिश्रा की अनोखी बारात देखने को हो जाओ तैयार

दीपिका पादुकोण के लिए बड़े चेक नहीं, ये बात रखती है मायने, बोलीं- 'पैसे देते हैं और सोचते हैं...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन