1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss: इस कंटेस्टेंट के सिर सजा 'बिग बॉस' का ताज, राखी सावंत को मिले इतने लाख रुपये

Bigg Boss: इस कंटेस्टेंट के सिर सजा 'बिग बॉस' का ताज, राखी सावंत को मिले इतने लाख रुपये

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 09, 2023 05:26 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 05:26 pm IST

'बिग बॉस' मराठी के सीजन 4 में अक्षय केलकर विनर बने हैं। उन्हें 5 लाख का चेक और 15.55 लाख रुपये मिले हैं।

twitter colors- India TV Hindi
bigg boss marathi 4 Image Source : TWITTER COLORS

'बिग बॉस' मराठी के सीजन 4 को अपना विनर मिल गया है। फैंस 'बिग बॉस' की तरह ही इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। हाल ही में इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ है, जिसमें लास्ट तक अपूर्वा नेमलकर, अमृता ढोंगडे, अक्षय केलकर, राखी सावंत और किरण माने पहुंचे थे, लेकिन अक्षय केलकर ने सीजन 4 की ट्रॉफी अपने नाम किया है।

भूल-भूलैया स्टार कार्तिक आर्यन ने अपने Sibling के साथ शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- इसे भी बॉलीवुड में करना चाहिए डेब्यू

बता दें अक्षय केलकर हिंदी टीवी शो 'भाकरवड़ी' और 'नीमा डेग्जोंपा' में नजर आए थें। किरण माने तीसरे नंबर पर रहीं। खबरों के अनुसार राखी सावंत 9 लाख रुपये लेकर शो से बाहर आईं। रिपोर्ट के अनुसार विनर अक्षय केलकर को 5 लाख का चेक और 15.55 लाख रुपये मिले हैं। साथ ही, उन्हें मशहूर ज्वेलर की तरफ से 10 लाख रुपये का बंपर गिफ्ट वाउचर भी मिला है। विजेता अक्षय को एक सोने का नेकलेस भी मिला। 

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस' में हुई इस शख्स की एंट्री, अब्दू रोजिक को किए बर्गर गिफ्ट!

हाल ही में ‘बिग बॉस मराठी सीजन 4’ में राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) की एंट्री हुई थी। शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि राखी, आदिल को घर में देखकर खुशी से झुमने लगती हैं। कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें दिख रहा है कि राखी आदिल को देखते साथ ही जोरों से गले लगा लेती हैं। आदिल घुटने के बल बैठकर राखी को प्रपोज करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन