1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस' में हुई इस शख्स की एंट्री, अब्दू रोजिक को किए बर्गर गिफ्ट!

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस' में हुई इस शख्स की एंट्री, अब्दू रोजिक को किए बर्गर गिफ्ट!

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jan 08, 2023 11:56 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 11:56 pm IST

‘बिग बॉस 16’ के हाल की के एपिसोड में फराह खान अपना जन्मदिन अपने भाई के साथ मनाने के लिए बिग बॉस के घर में आईं हैं।

twitter- India TV Hindi
‘बिग बॉस 16’ Image Source : TWITTER

‘बिग बॉस 16’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्यों का नाम नॉमिनेटेड लिस्ट में शामिल था। वही फैमिली स्पेशल एपिसोड में सभी के घरवालें 'बिग बॉस' के घर के अंदर आए हैं। इस दौरान सभी घरवालें और उनके परिवार वाले काफी इमोशनल हुए। साजिद खान की बहन फराह खान अपना जन्मदिन अपने भाई के साथ मनाने के लिए इस एपिसोड में आई हैं।

Bigg Boss 16: Abdu Rozik को शो में दूसरी बार हुआ प्यार! कंटेस्टेंट ने भी किया जमकर flirt

हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में फराह खान को घर के अंदर आते देखा जाता है। फराह, 'बिग बॉस' के घर में एंट्री कर अपने भाई साजिद खान को गले लगाकर रोना शुरू कर देती हैं। फराह, साजिद से कहती हैं कि उनकी मां उनपर बहुत गर्व करती हैं। इसके बाद फराह अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन से मिलती हैं और कहती हैं 1 भाई छोड़ गे गई थी पर तीन भाई मिल गए हैं। फराह ने सुम्बुल से यह भी कहा कि जिस तरह साजिद उसे परेशान करता है, वह अपनी बहनों के साथ भी ऐसा करता है और वह उसे अपनी बहन मानता है।

Bigg Boss: 'बिग बॉस' में हुई Rakhi Sawant के बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी की एंट्री, घुटने पे बैठकर इस एक्ट्रेस को किया प्रपोज

फराह कंटेस्टेंट्स के लिए ढेर सारा खाना लेकर घर के अंदर गईं, जिसमें वेज पुलाव, खट्टा आलू, यखनी पुलाव समेत कई व्यंजन शामिल थे। खबरों के अनुसार फराह अब्दु के लिए बर्गर भी लेकर आएंगी। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ की और कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी 'बिग बॉस 16' के घर की दीपिका पादुकोण हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन