1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की सबसे बड़ी दुश्मन बनेगी गुरु मां, अनुज को दूर करने के लिए चलेगी नया दांव

Anupamaa की सबसे बड़ी दुश्मन बनेगी गुरु मां, अनुज को दूर करने के लिए चलेगी नया दांव

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 09, 2023 11:38 am IST,  Updated : Jun 09, 2023 11:38 am IST

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में अनुपमा और अनुज को दूर करने में एक और शख्स लग गया है। कौन है ये शख्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : DESIGN PHOTO

'अनुपमा' घर-घर में देखा जाने वाला शो है। टीआरपी में हमेशा नंबर एक पर बना रहने वाला ये शो हर दिन नए ट्विस्ट लेकर आता है। इसके हर ट्विस्ट से फैंस का सिर चक्राना तय रहता है। शो के मेकर्स भी नए-नए पैंतरे अपनाकर शो में लोगों कि रुचि बनाए रखते हैं। अब एक बार फिर शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा और अनुज को दूर करने में एक नया शख्स लगने वाला है। ये कोई और नहीं बल्कि अनुपमा की चहेती गुरु मां हैं।

अनुज कहेगा दिल की बात

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि शो अनुज और अनुपमा की बातचीत से शुरू होगा। दोनों एक दूसरे से बातें करेंगे। अनुज अनुपमा की तारीफ करेगा और कहेगा कि वो चाहता है कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़े। अनुपमा से अनुज कहेगा कि वो उसके जाने के बाद उसे बहुत मिस करेगा। अनुपमा अनुज की बात का कोई जवाब नहीं देगी और गुरु मां से जाकर बात करेगी। अनुपमा गुरु मां से पूछेगी कि क्या वो ठीक हैं, उन्हें किसी चीज की जरूरत को नहीं है? 

नकुल होगा परेशान
वहीं नकुल बहुत परेशान है और वो गुरु मां से सवाल करेगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। वो पूछेगा कि गुरु मां ने उसे नजरअंदाज कर के अनुपमा को क्यों चुना। गुरु मां अपने हुनर का जिक्र करते हुए कहेंगी कि उनके नर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें अनुपमा को चुनने को कहा। उन्हें लगा कि अनुपमा ज्यादा सही रहेगी। वहीं वो नकुल से कहेंगी कि अनुपमा को सपोर्ट करने के लिए तुम तो साथ रहोगे ही। 

अनुज-अनुपमा के बीच आएंगी गुरु मां
इसी बीच कुमार सानू शादी के दौरान गाना गाएंगे, जिस पर सब थिरकते नजर आएंगे। अनुपमा भी अनुज के साथ डांस करेगी कि तभी गुरु मां आकर उसे डांस करने से रोक देंगी। अनुज ये देखकर गुस्सा हो जाएगा। गुरु मां अनुपमा से कहेंगी कि को सतर्क रहे और दोबारा अनुज के करीब न जाए। गुरु मां को ये डर सताएगा कि अनुज कहीं अनुपमा के पैरों की बेड़ियां न बन जाए और उसे अमेरिका जाने से रोके। गुरु मां अनुपमा से कहेंगी कि उन्होंने अमेरिका में होने वाले इवेंट के लिए बहुत खर्च किया है। ऐसे में उनका पैसा खराब नहीं होना चाहिए। 

शादी से जाएंगे बापूजी
इसी बीच बापूजी शादी से चले जाएंगे। वो कहेंगे कि उनके किसी दोस्त को हार्ट अटैक आया है। वहीं बा टेंशन में नजर आने वाली हैं। वनराज बापूजी को छोड़कर आएगा। इसके बाद बा फुल फॉर्म में दिखेंगी। बा, बापूजी पर भड़केंगी और वनराज से कहेंगी कि उन्हें जाने की क्या जरूरत थी। उन्हें विदाई के बाद जाना चाहिए था। ऐसे में शो में कई ट्विस्ट आएंगे। 

ये भी पढें: दीपिका कक्कड़ बनीं जुड़वा बच्चों की मां? पति शोएब ने सच से उठाया पर्दा

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के 'शक्तिमान', बोले- '...शामिल हो जाएं लव जिहाद गैंग में!'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन