1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की जिंदगी में तांडव करेंगे 7 ट्विस्ट, बेटे की मौत से लेकर बेटी की प्रेग्नेंसी बढ़ाएगी मुसीबत!

Anupamaa की जिंदगी में तांडव करेंगे 7 ट्विस्ट, बेटे की मौत से लेकर बेटी की प्रेग्नेंसी बढ़ाएगी मुसीबत!

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 27, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Sep 27, 2023 05:18 pm IST

अनुपमा में एक के बाद एक सात ट्विस्ट आने के लिए तैयार बैठे हैं। आने वाले हफ्ते में ट्विस्ट की बारिश होने वाली है। अनुज-मालती देवी के टकराव से लेकर समर की मौत और डिंपी की प्रेग्नेंसी दिखाई जाएगी। फैंस को कुछ ट्विस्ट सरप्राइज करेंगे तो कुछ शॉक करेंगे।

Anupama, Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा। Image Source : X

'अनुपमा' सालों से लोगों का दिल जीत रहा है। इस शो में आने वाले ट्विस्ट कई सालों से लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। दर्शकों को अनुपमा की जिंदगी में आने वाली मुसीबतें अब अपनी लगने लगी हैं। मेकर्स भी हर दिन नया मोड़ लाकर फैंस को बांधे रखते हैं। अब फिर शो में नया ट्रैक आ गया है, जिसका अनुपमा और अनुज मिलकर सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अनुपमा के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। एक ओर मालती देवी की वापसी से अनुज परेशान है तो वहीं दूसरी ओर अनुपमा अपना बेटा खोने वाली है। इसके अलावा भी आने वाले दिनों में एक साथ कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

पाखी भी होगी प्रेग्नेंट

पाखी भी प्रेग्नेंसी प्लान कर रही है। घरवालों के लाख समझाने के बाद भी उसे समझ नहीं आ रहा  कि वो जल्दबाजी कर रही है। वो लगाता बेबी के लिए अधिक को पुश करेगी। ऐसे में जल्द ही वो शो में प्रग्नेंट होती नजर आ सकती है। 

पाखी का पति अधिक नहीं उठाना चाहेगा बेबी की जिम्मेदारी
अधिक पाखी से बेबी प्लानिंग के मामले में जरा भी सहमत नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में दोनों में एक बार फिर दूरियां और झगड़े देखने को मिल सकते हैं। पाखी के की प्रेग्नेंसी के बाद अधिक बच्चे की जिम्मेदारी उठाने से भी पीछे हट सकता है। ऐसे में वहीं होगा जैसा अनुपमा ने कहा था, बेबी होने के बाद भी पति-पत्नी में दूरियां आ जाएंगी। 

मालती देवी करेगी सुसाइड की कोशिश
मालती देवी अनुज के घर से निकालने और बा की बातों से आहत होने के बाद सुसाइड करने की कोशिश करेगी। बा उसे इतना खरी-खोटी सुनाएंगी और बुरा-भला कहेंगी कि वो उससे परेशान होकर जान देनी की कोशिश करेगी।

समर की होगी मौत
समर की भी एक हादसे में जान जाएगी। इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है। ऐसे में समर की मौत के बाद डिंपी अकेली रह जाएगी। डिंपी प्रेग्नेंट होगी। ऐसे में डिंपी और उसके बच्चे पर समर की मौत का बुरा असर देखने को मिल सकता है। समर की मौत के बाद बा डिंपी को परेशान करती भी नजर आ सकती हैं।

वनराज लगाएगा अनुज पर इलजाम
समर की मौत का जिम्मेदार वनराज अनुज को ठहराएगा। वो अनुपमा के सामने बताएगा कि अनुज की वजह से समर की जान गई। इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें समर की डेड बॉडी के सामने बैठकर रोती हुई अनुपमा नजर आई। वहीं वनराज गुस्से से लाल नजर आया।

अनुपमा के सामने होगी कश्मकश
अनुज पर वनराज केस करेगा। वनराज चाहेगा कि उसके बेटे की मौत का जिम्मेदार जेल जाए। अनुपमा के सामने कश्मकश होगी। वो समझ नहीं पाएगी कि ऐसे में वो किसका साथ दे। अनुपमा बेटे के लिए इंसाफ भी चाहेगी और पति को कसूरवार भी नहीं मान पाएगी।

मालती देवी के चक्कर में बा करेगी बापूजी पर शक
अनुज के मालती देवी को घर से निकालने के बाद बापूजी मालती देवी को घर ले आए हैं। बा पहले ही मालती देवी से चिढ़ती है। ऐसे में वो मालती देवी को घर में बर्दाश्त नहीं कर पा रही। उसे बापूजी का मालती देवी को संभालना अच्छा नहीं लगेगा। ऐसे में वो बापूजी से लड़ती और मालती देवी पर भड़कती नजर आएगी।

ये भी पढ़ें: KBC 15 में दिलीप कुमार से जुड़ा था सवाल, अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं सबसे बड़ा फैन फिर भी नहीं पता जवाब

KBC 15 के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछा गया ग्रहों से जुड़ा ऐसा सवाल, सिर्फ 2 ही लोग दे पाए सही जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन