1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछा गया ग्रहों से जुड़ा ऐसा सवाल, सिर्फ 2 ही लोग दे पाए सही जवाब

KBC 15 के फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पूछा गया ग्रहों से जुड़ा ऐसा सवाल, सिर्फ 2 ही लोग दे पाए सही जवाब

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 27, 2023 02:46 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 10:04 am IST

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 33वें एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शो का आगाज किया। पिंकी हॉटसीट पर आने वाली कंटेस्टेंट बनीं। उन्होंने सबसे तेजी से फास्टेस्टे फिंगर फर्स्ट के सवाल का जवाब दिया। इस सवाल का जवाब सिर्फ दो लोग ही दे पाए थे। ये सवाल क्या था और इसका सही जवाब क्या है? दोनों ही हम आपके लिए लेकर आए हैं

KBC, kaun banega crorepati, Amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन। Image Source : INSTAGRAM

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। बीते दिन अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से खेल की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले 10 कंटेस्टेंट का परिचय कराया और फिर उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवाल के साथ खेल की शुरुआत की। 

ग्रहों से जुड़ा था सवाल

33वें एपिसोड में खेल की शुरुआत करते हुए अमिताभ बच्चन ने ग्रहों और चंद्रमाओं से जुड़ा एक सवाल पूछा था। इस सवाल में चार ऑप्शन्स दिए गए थे, जिन्हें संख्या के क्रम में सही ऑर्डर में लगाना था। इस सवाल का जवाब 10 में से सिर्फ दो ही लोग दे पाए। हरियाणा के हिसार की रहने वाली पिंकी ने सबसे पहले जवाब दिया। 8.16 सेकेंड में पिंकी ने इस सवाल का जवाब सबसे तेज दिया। इसी के साथ उन्हें हॉटसीट पर आने का मौका मिला। वो एक फुल टाइम वर्किंग होम मेकर हैं। उनके पति करोड़िमल उनके साथ बतौर कंपैनियन आए थे। अब बताते हैं फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल, जिसका पिंकी ने झट से जवाब दिया।

फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल
इन ग्रहों को उनके सबसे कम से सबसे अधिक चंद्रमाओं की संख्या के क्रम में लगाएं?

ऑप्सन्स

  • मंगल 
  • धरती
  • शुक्र
  • बृहस्पति

सही जवाब- 

  • शुक्र
  • धरती
  • मंगल 
  • बृहस्पति

पिंकी ने किया शानदार प्रदर्शन
हॉटसीट पर आने के बाद पिंकी से अमिताभ बच्चन ने बातचीत की। इस दौरान अमिताभ ने उनके बारे में पूछा, जिसके जवाब में पिंकी ने कहा कि वो सिर्फ एक होम मेकर नहीं कहलाना चाहती। वो एक फुल टाइम वर्किंग महिला है। इसके जवाब में अमिताभ ने कहा कि घर संभालना सबसे मुश्किल काम है। घर संभालने वाली महिलाएं हर चीज बेहतर तरीके से मैनेज करती हैं। इसके बाद अमिताभ ने खेल की सिलसिला शुरू किया और धमाकेदार तरीके से पिंकी सवालों के जवाब देते नजर आईं। ऐसे कई मोड़ आए जब पिंकी लड़खड़ाईं, लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ लाइन्स का सही प्रयोग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 

ये भी पढ़ें: कई सालों तक करण जौहर ने किया एकतरफा प्यार, फिर मिला धोखा! अब खुद सुनाई दर्द भरी दास्तान

शैलेश लोढ़ा ने खोली 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर की पोल, बताई शो छोड़ने की वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन