1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa ने अपनी सास के साथ लगाए ठुमके, फैंस ने कहा बेस्ट 'Saas Bahu'

Anupamaa ने अपनी सास के साथ लगाए ठुमके, फैंस ने कहा बेस्ट 'Saas Bahu'

 Published : Jun 15, 2023 10:24 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 10:24 pm IST

रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर अनुपमा और मालती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
रुपाली गांगुली Image Source : TWITTER

रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। 'अनुपमा' में हमें हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा मोड़ देखने को मिलने वाला है। हाल ही में दिखाया गया कि कैसे समर और डिंपल अपनी शादी की पहली रात बा के मुहूर्त की वजह से अलग हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अनुपमा और मालती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इस बॉलीवुड एक्टर ने अब तेलुगू इंडस्ट्री में मारा हाथ, इस फिल्म में आएंगे नजर

इस वीडियो को रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में अनुपमा और मालती देवी डांस कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो पर मालतीदेवी और अनुपमा मराठी गाने पर डांस कर रही हैं। बता दें शो में भी मालती देवी अनुपमा की गुरुमां हैं, जो अनुपमा को डांस सिखाती हैं। इस वीडियो में मालती देवी ने कमेंट करते हुए लिखा रुपाली आपके साथ परफॉर्म करना बहुत खुशी की बात है। आप उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं जिन्हें कला से सच्चा प्यार है और आपका प्रदर्शन दूसरों को बहुत कुछ सीखा सकता है। कृपया विनम्र प्राकृतिक व्यक्ति बने रहें जो आप हैं। भगवान आपका भला करें। इस वीडियो में एक यूजर ने लिखा-अपरा मेहता आप कमाल हैं। वही एक ने लिखा-अनुपमा दी आप मेरी प्रेरणा हैं। वहीं एक ने लिखा बेस्ट सास बहू। 

Shilpa Shetty के घर में हुई चोरी, कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में हाल ही के एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि गुरु मां अनुपमा को उत्तराधिकारी बना दी है। जिस कारण नकुल को गुस्सा आ रहा है। वहीं अनुपमा अपने घर की पूजा को छोड़कर मालती देवी के पास जाती है, जिस कारण मालती देवी काफी खुश हो जाती है। मालती देवी अनुपमा को घुंघरू दे देती है। गुरु मां यह भी बताती हैं कि आज से 6 दिन बाद अनुपमा अमेरिका चली जाएगी। उनकी बातें सुनकर अनुज का दिल बैठ जाता है।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन