1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa New Promo: अनुज-अनुपमा के जीवन में खलनायक बनेगी कांता, नया प्रोमो का ट्विस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Anupamaa New Promo: अनुज-अनुपमा के जीवन में खलनायक बनेगी कांता, नया प्रोमो का ट्विस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

 Written By: Poonam Shukla
 Published : May 03, 2023 10:27 pm IST,  Updated : May 03, 2023 10:27 pm IST

'अनुपमा' में जल्द ही अब नया ट्विस्ट आने वाला है। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अनुपमा की मां अनुपमा के जीवन में अब खलनायक बन जाएगी।

twitter- India TV Hindi
Anupamaa New Promo Image Source : TWITTER

'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। जिस कारण फैंस इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही इस शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा अलग रह रहे हैं। वही इस शो में कुछ बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

MI vs PBKS: IPL मैच देखने पहुंचे Parineeti Chopra-Raghav Chadha, वायरल हो रही तस्वीर

इस प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि अनुज- अनुपमा से मिलने के लिए तैयार हो रहै हैं। वही अनुपमा इस बात को लेकर काफी खुश है, लेकिन अनुपमा की मां कांता अनुपमा को समझा रही है कि तु्मने दूर रहने का दर्द तुमने संभल लिया, लेकिन पास रहने का उम्मीद अगर टूटी तो तुम संभल नहीं पोओगी। इस बार जब तक तसल्ली नहीं हो होती तब तक तुमको सुसराल नहीं भेज पाउंगी। इस प्रोमो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है क्या दिखा रहे हैं मेकर्स? क्या पति-पत्नी के लिए इस उम्र में एक-दूसरे से मिलना वाकई इतना मुश्किल है? 45 से 46 की उम्र में अनुज के पीछे माया है, अनुपमा के पीछे वनराज और वह भी तब जब वे शादीशुदा जोड़े हैं। जो हमारे पास इस शो के लिए 2 महीने पहले था। हम तब तक अपने मान से बहुत प्यार करते थे, लेकिन अब हमारे पास इस शो को जारी रखने के लिए उतना रोमांच और भावना नहीं है।

Gadar-2 रिलीज होने के पहले Sunny Deol के घर बजेगी शहनाई, जानिए किसकी होगी शादी?

वही एक ने लिखा कांता मां अपनी बेटी की जिंदगी की खलनायिका हैं जब वनराज उसका दामाद था तब एक शब्द इसके मुंह से नहीं निकला। अनुज जैसे दामाद के लिए बुरा है बोल रही है अपनी बेटी को गलत शिक्षा दे रही है उसको ये नहीं समझा रही कि इस बार अब शाह हाउस मत जाना। अपने पति और छोटी अनु पर ध्यान देना उल्टा अनुज के लिए गलत सिखा रही है। एक ने कहा क्या अब माया खुद के लिए अनुज को रोक लेगी। पहले यह देखा गया था कि अनुपमा सातवें आसमान पर है क्योंकि उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि अनुज जल्द ही उसके पास वापस आएगा। वह काफी उत्साहित नजर आएंगी और बाकी परिवार के साथ इस खबर को साझा करेंगी। हालाँकि कांता इससे बहुत खुश नहीं होगी क्योंकि उसे अनुज के इरादे पर संदेह है क्योंकि वह अभी तक नहीं आया है और अनुपमा को इंतजार करने के लिए कह रहा है। कांता साफ कर देगी कि इस बार वह अनुपमा को तब तक कपाड़िया हाउस नहीं जाने देगी जब तक कि वह पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो जाती। वह इस बात से आश्वस्त नहीं दिखेंगी कि अनुज एक बार फिर अनुपमा की जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए सही स्थिति में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन