1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: प्रेग्नेंट काव्या ने लगाए जमकर ठुमके, लोगों ने कहा- संभलकर पेट में बच्चा है...

Anupamaa: प्रेग्नेंट काव्या ने लगाए जमकर ठुमके, लोगों ने कहा- संभलकर पेट में बच्चा है...

 Published : Jun 01, 2023 09:34 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 09:34 pm IST

अनुपमा शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। काव्या अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करने वाली है। इसी बीच काव्या का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : TWITTER

'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। जिस कारण 'अनुपमा' हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। इस सीरियल को देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज फिर मिलने वाले हैं, लेकिन इस बार भी माया अनुपमा और अनुज को अलग करने के लिए नए-नए प्लान बना रही है। इसी बीच शो की काव्या का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

Katrina Kaif हैं प्रेग्नेंट? फिर ओवरसाइज कपड़ों में हुईं स्पॉट, देखें वीडियो

कूदो मत काव्या...

हाल ही में काव्या यानि मदालसा शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काव्या जमकर डांस कर रही है। बता दें काव्या जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी। अभी अभी यहीं था किधर गया जी गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही कमेंट की बारिश कर रहे हैं। शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी सिर्फ अनुपमा को है, लेकिन समर की शादी में काव्या इस बात की जानकारी सभी को दे दगी। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-मुझे काव्या पसंद है। क्योंकि इस बार वह अनुपमा की दोस्त है। वहीं एक ने लिखा काव्या तो प्रेग्नेंट है। एक ने लिखा-कूदो मत काव्या। वहीं ने कहा-संभलकर काव्या तुम्हारे बेबी को कुछ हो न जाए। 

TRP List Of 21st Week: अनुज-अनुपमा के मिलन का हुआ असर, धड़ाम से गिरा Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma

Shweta Tiwari ने सूनी मांग में भरा सिंदूर! दिखाई दिलकश अदाएं, देखें वीडियो

समर की शादी में होगा खुलासा

बता दें शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या प्रेग्नेंट हैं और वनराज को अभी तक इसके बारे में पता नहीं है। केवल अनुपमा को ही इस बात का सच पता है। अनुपमा ने ही काव्या को आइडिया दिया है कि इस बात का वनराज को खुलासा कर दें। अब देखना होगा कि समर की शादी में क्या तमाश होता है। अब देखना मजेदार होगा कि शो में आने वाले एपिसोड कितना हंगामा होगा. वनराज काव्या की प्रेग्नेंसी जान कैसे रिएक्ट करेगा। 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन