1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shweta Tiwari ने सूनी मांग में भरा सिंदूर! दिखाई दिलकश अदाएं, देखें वीडियो

Shweta Tiwari ने सूनी मांग में भरा सिंदूर! दिखाई दिलकश अदाएं, देखें वीडियो

 Published : Jun 01, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 07:15 pm IST

श्वेता तिवारी को हाल ही में वेकेशन में जाने से पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनके साथ बेटी पलक तिवारी, बेटा रेयांश और उनकी मां भी थीं।

twitter- India TV Hindi
Shweta Tiwari Image Source : TWITTER

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें अपनी दोनों शादी को लेकर श्वेता तिवारी सुर्खियों में रहती है। जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। श्वेता तिवारी की हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 43 वर्षीय अभिनेत्री अक्सर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं जो साबित करती हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

The Kerala Story: अदा शर्मा बुरी तरह हुई घायल? चेहरे पर दिखे चोट के निशान, जानिए क्या है मामला?

साफ नजर आया सिंदूर 

श्वेता अक्सर अपने बच्चों पलक तिवारी और बेटे रेयांश के साथ स्पॉट होती हैं। हाल ही में परिवार को वेकेशन के लिए निकलते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि-यह एक तिवारी परिवार की छुट्टी है। श्वेता तिवारी अपनी बेटी पलक तिवारी और बेटे और अपनी मां के साथ चिल एंड फन वेकेशन के लिए गोवा रवाना हुई। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में पलक और मां श्वेता ग्रीन आउटफिट में नजर आईं। जहां पलक ने व्हाइट थ्रेडवर्क वाली ग्रीन चिकनकारी कुर्ती पहनी हुई थी, वहीं श्वेता ने ग्रीन और व्हाइट पैटर्न वाली ड्रेस पहनी थी। श्वेता ने बालों को पोनीटेल में बांधकर रखा था जिस कारण माथे पर सिंदूर साफ नजर आ रहा था। 

Swara Bhasker इंटर रिलिजन शादी के बाद हुई प्रेग्नेंट? जानिए क्या है सच

अकेले ही कर रही हैं बच्चों की परवरिश 

श्वेता तिवारी ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी, जिससे साल 2000 में अपनी पहली बेटी पलक तिवारी का जन्म हुआ था। इसके तुरंत बाद उनके वैवाहिक जीवन में मतभेद होने लगे और अभिनेत्री ने राजा के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए। श्वेता को अभिनव कोहली में फिर से प्यार मिला और दोनों ने 2013 में शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद यह जोड़ी एक बेटे रेयांश के माता-पिता बने। हालाँकि बहुत सारी कानूनी लड़ाइयों और कई उथल-पुथल का सामना करने के बाद श्वेता और अभिनव अलग हो गए। एक्ट्रेस अब अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन