1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की मां कांता छुड़ाएगी माया के छक्के, जोरदार तमाचा देख उड़ेंगे बरखा के होश!

Anupamaa की मां कांता छुड़ाएगी माया के छक्के, जोरदार तमाचा देख उड़ेंगे बरखा के होश!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 29, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 02:36 pm IST

अनुपमा की सबसे बड़ी दुश्मन माया उसके मारने की दुहाई देगी, जो अनुज और अनुपमा की मां बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अनुपमा की मां कांता माया की हवा निकाल देंगी।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा। Image Source : SCREEN GRAB

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। ऐसे में आने वाला एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है। फैंस को कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुपमा की मां माया के छुक्के छुड़ाने वाली है। यही नहीं बरखा और अधिक भी शॉक होने वाले हैं। 

वनराज गाएगा अनुपमा के लिए गाना

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे अनुपमा शाह हाउस में बिताए हर लंहे को यादकर के खुश हो रही होगी। वहीं वनराज अनुपमा के लिए गाना गाएगा, वो भी बहुत सुरीला। वनराज का गाना सुनते ही सभी खुश हो जाएंगे। वनराज और बा अनुपमा के लिए कुछ कर के अच्छा महसूस करेंगे और दोनों का अनुपमा के साथ बीता लंहा यादगार बनेगा। वहीं बा चाहती है कि अनुपमा कपाड़िया मैंशन में भी अपना समय एंजॉय करे। उन्हें लगेगा कि माया कहीं कुछ गड़बड़ी न कर दे। 

बा-वनराज मांगेंगे माफी
इसके अलावा आप देखेंगे कि वनराज और बा कांता से माफी मांगेंगे। वहीं कांता भी उन्हें माफ करेगी और वो अनुपमा की जिंदगी में सब अच्छा होता देखकर खुश हो जाएगी। वो चाहती है कि अब अनुपमा अमेरिका में अपना जीवन अच्छे बिताए। इसके बाद अनुपमा कपाड़िया मैंशन के लिए निकलेगी। वो वहां सभी के साथ सेल्फी लेगी, जिसमें अधिक और डिंपी को इग्नोर कर दिया जाएगा। डिंपी इस बारे में अधिक को शाह परिवार और पाखी के खिलाफ भड़काएगी। वो कहेगी कि उसे अनुपमा के जाते ही इस परिवार के खिलाफ कुछ बड़ा करना चाहिए। अधिक डिंपी की इस बात से पूरी तरह भड़क जाएगा। 

माया को अनुपमा की मां जड़ेगी थप्पड़
आप देखेंगे कि अधिक डिंपी के जाल में फंसता नजर आएगा। वहीं जब अनुपमा कपाड़िया मैंशन पहुंचेगी को उसका वहां भव्य स्वागत होगा। वहीं माया अनुपमा को जमकर कोसेगी और चाहेगी कि अनुपमा मर जाए। तभी अनुज अनुपमा को माया की इन बातों से बचाएगा और माया को कांता रसीद के एक चांटा मारेगी। जोर का तमांचा माया को हिला देगा। ये देखकर बरखा और अधिक की भी सिट्टपिट्टी गुल हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: 'गदर 2' का पहला गाना रिलीज, आंखों में आंखें डाले रोमांस करते दिखे तारा सिंह और सकीना!

धर्मेंद्र के चेहरे पर हंसी लाने के लिए ईशा देओल ने किया ये काम, Photo जीत लेगी आपका दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन