1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa Upcoming Twist: अधिक के प्यार में मर्यादाएं भूलेगी पाखी, ताजा एपिसोड में दिखेगा रोमांटिक अंदाज

Anupamaa Upcoming Twist: अधिक के प्यार में मर्यादाएं भूलेगी पाखी, ताजा एपिसोड में दिखेगा रोमांटिक अंदाज

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Oct 15, 2022 01:12 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 01:12 pm IST

Anupamaa Upcoming Twist: 'अनुपमा' की कहानी अब उस मोड़ पर पहुंच चुकी है जिसे देखकर हर बेटी के माता पिता का मन दहल जाएगा। क्योंकि अधिक के प्यार में पाखी सारी हदें पार करने वाली है।

Anupamaa Upcoming Twist- India TV Hindi
Anupamaa Upcoming Twist Image Source : HOTSTAR

Highlights

  • अपनी मर्यादाएं भूलेगी पाखी
  • वनराज और अनुज की दोस्ती से जला अंकुर
  • बरखा फूट-फूट कर रोएगी

Anupamaa AKA Rupali Ganguly Video: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' (Anuapmaa) की कहानी लगातार जटिल होती जा रही है। ये कहानी जहां एक महिला के संघर्ष से शुरू हुई अब उसके बच्चों के जीवन में आने वाली मुश्किलों को दिखा रही है। कई बार दर्शक इसे बुरा कहते हैं तो कई बार कहानी में ऐसा मोड आ जाता है जिसे देखकर रह परिवार में कहानी की चर्चाएं होने लगती हैं। इस बार भी 'अनुपमा' (Anuapmaa) में ऐसा ही ट्विस्ट आने वाला है। 

अपनी मर्यादाएं भूलेगी पाखी

आज आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया जाने वाला है, जिसे देखकर 'अनुपमा' के फैंस ही नहीं बल्कि हर जवान बेटी के माता पिता का मन सहम जाएगा। क्योंकि आज दिखाया जाएगा कि कैसे अधिक अपने झूठे प्यार के जाल में पाखी को पूरी तरह फंसा चुका है। आज हम देखेंगे कि होटल रूम में पाखी और अधिक एक दूसरे के करीब आने वाले हैं। 

वनराज और अनुज की दोस्ती से जला अंकुर 

इसके आगे हम देखेंगे कि शाह हाउस में चल रही पुरुषों की पार्टी में अनुज और वनराज काफी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। ये बात अंकुर को हजम नहीं होती और वह वनराज के कान भरता है। वह बताता है कि अनुज ने समर को 10 लाख का लोन दिया है। जिसे सुनकर वनराज भड़क जाता है, लेकिन बात करने पर वह एक बार फिर अनुज का अहसान मानता है कि बेटे को सपोर्ट किया। इस बात पर अंकुर और कुढ़ जाता है। 

बरखा फूट-फूट कर रोएगी

दूसरी ओर हम देखेंगे कि बरखा और बा ट्रुथ एंड डेयर में एक दूसरे के आमने सामने फंस जाते हैं। यहां बा, बरखा से पूछती है कि उसे अपने पति से प्यार है या फिर उसके कपाड़िया सरनेम से? ये सवाल सुनकर सन्नाटा छा जाता है, लेकिन बरखा जवाब देती है कि उसे सरनेम से प्यार है, ऐसा नहीं है कि वह अंकुर से प्यार नहीं करती थी, लेकिन अंकुर की लापरवाहियों ने उसे दुखी कर दिया है। अपनी बात कहते हुए वह फूट-फूट कर रोने लगती है। 

Anupamaa ने बाथटब में बैठकर बिंदास अंदाज में दिया ये मैसेज, VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ

ब्लैकमेल करेगा अधिक

वहीं आपको बता दें कि बीते दिनों किंजल और पारितोष के लंबे झगड़े और बेटी की किडनेपिंग के बाद अब तोषू रीहैब सेंटर जा चुका है। शो की कहानी अब पाखी और अधिक की लव स्टोरी पर आ चुकी है। जहां प्यार के नाम पर अधिक, पाखी को मोहरा बना रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि अधिक जल्द ही पाखी को प्राइवेट वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करेगा। 

Anupamaa: पाखी का प्राइवेट वीडियो बनाएगा अधिक, क्या ब्लेकमेलिंग का शिकार होगी अनुपमा की बेटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन