1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: पाखी का प्राइवेट वीडियो बनाएगा अधिक, क्या ब्लेकमेलिंग का शिकार होगी अनुपमा की बेटी

Anupamaa: पाखी का प्राइवेट वीडियो बनाएगा अधिक, क्या ब्लेकमेलिंग का शिकार होगी अनुपमा की बेटी

 Published : Oct 11, 2022 03:15 pm IST,  Updated : Oct 11, 2022 03:15 pm IST

Anupama Upcoming Twist: अधिक इन दिनों पाखी के साथ स्मार्ट गेम खेलता नजर आ रहा है। अब शो में अधिक का असली रंग सामने आने वाला है। वह पाखी का एक वीडियो बनाकर उसे परेशान करने वाला है।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : INSTAGRAM_LOVEUANUPAMAA

Highlights

  • होटल रूम में जाएंगे अधिक और पाखी
  • अधिक बनाएगा पाखी का प्राइवेट वीडियो
  • सामने आएगा अधिक का असली चेहरा

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' (Anuapmaa) 1 नंबर की पोजिशन पर बना हुआ है। इस पॉपुलैरिटी की वजह यह है कि शो के मेकर्स हमेशा इसकी कहानी में ट्विस्ट लेकर आने में माहिर हैं। दर्शक शो से इस तरह बंधे रहते हैं कि इसे एक दिन भी मिस नहीं करना चाहते। बीते दिनों से अनुपमा की कहानी किंजल और पारितोष के टूटते रिश्ते पर चल रही थी। वहीं अब कहानी में पाखी और अधिक के रिश्ते का सच सामने आने वाला है। लेकिन यह इतनी आसानी से नहीं होगा। क्योंकि इसके पहले अधिक अपना असली रंग दिखाकर शाह परिवार और अनुज व अनुपमा को तंग करने वाला है। 

होटल रूम में जाएंगे अधिक और पाखी 

हमने आज के शो में देखा कि कपाड़िया, शाह परिवार की पूरी महिलाएं राखी दवे के जन्मदिन पर पिकनिक मनाने जा रही हैं। वहीं सारे पुरुष मिलकर घर संभालने के साथ पार्टी करने वाले हैं। लेकिन वहां जाकर पूरी महिलाओं के सामने कुछ ऐसा होगा कि उनके पैरों तले से जमीन सरक जाएगी। जल्द ही हम देखेंगे कि अधिक और पाखी एक होटल रूम में रंगे हाथों पकड़े जाएंगे। 

बा देगी अनुपमा को दोष 

दरअसल, एक क्लिप सामने आई है जिसमें राखी दवे अपना जन्मदिन मनाने होटल जाती है। उसके साथ अनुपमा, बा, किंजल और कई महिलाएं हैं। लेकिन वह कॉरिडोर से गुजर रही होती हैं तभी एक रूम से बाहर आते हुए अधिक और पाखी पकड़े जाते हैं। पाखी के चेहरे का रंग उड़ जाता है। ये सब देखते ही बा, अनुपमा पर बरसने लगती है और कहती है कि तेरी बेटी ने हदें पार कर दीं।

Ram Setu Trailer: रिलीज होते ही छाया 'राम सेतु' का धांसू ट्रेलर, Akshay Kumar में दिखी प्रभु राम के लिए दीवानगी  

अधिक बनाएगा पाखी का प्राइवेट वीडियो

लेकिन कहानी होटल रूम में पकड़े जाने पर ही खत्म नहीं होगी। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार, पाखी के इमोशन का फायदा उठाकर अधिक उसे इंटीमेट होने पर मजबूर करेगा। अधिक ने इसका एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। तो क्या इस वीडियो के जरिए अधिक अब पाखी को ब्लैकमेल करने वाला है? या फिर वह शाह परिवार को पाखी से खुद की शादी करने पर मजबूर करेगा? 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: विराट नहीं सई को मिलना चाहिए नया प्यार... पाखी संग नजदीकी देख भड़के यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन