1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: छोटी अनु को किडनैप करेगी माया, अनुज अनुपमा की हलक में अटकेगी जान

Anupamaa: छोटी अनु को किडनैप करेगी माया, अनुज अनुपमा की हलक में अटकेगी जान

 Published : Jan 24, 2023 09:38 am IST,  Updated : Jan 24, 2023 09:38 am IST

Anupamaa Spoiler alert: आज आने वाले एपिसोड में अनुपमा और अनुज मकर संक्रांति मना रहे होंगे, वह पतंग उड़ाएंगे तो माया उनकी पतंग काट देगी और वह अब जल्द ही छोटी अनु को किडनैप करेगी।

Anupamaa update 24 january- India TV Hindi
Anupamaa update 24 january Image Source : HOTSTAR

Anupamaa latest updates: 'अनुपमा' इस समय हमारे टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रहा है। शो शानदार तरीके से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और साप्ताहिक BARC रेटिंग्स में टॉप पर है। इन दिनों, शो का ट्रैक अनुपमा और अनुज की शादी बाद के जीवन पर काफी दिलचस्प कहानी पर केंद्रित है। हम देख रहे हैं कि कैसे परिवार इन बड़े बदलाव का सामना कर रहा है, पूरी कहानी में एक बड़ा मोड़ है। लेकिन इसी बीच अनुज और अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आने वाला है। उनकी बेटी छोटी अनु किडनैप होने वाली है। 

अनुपमा की पतंग काटेगी माया 

आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि माया अपना पूरा जाल बिछा चुकी है। वह संक्रांति के इवेंट में लगातार अनुज और अनुपमा पर नजर रखे है। वहीं जब पतंगबाजी का मुकाबला होगा तो अनुपमा सबको हरा देगी लेकिन एक पतंग उसे काटने की कोशिश करेगी। गौर से देखने पर इस पतंग पर माया और अनु लिखा हुआ नजर आएगा। यह पतंग किसी और की नहीं माया की है। जो बाद में अनुपमा की पतंग काट देगी। 

आखिरकार सामने आएगी माया 

पतंग कटने के बाद कपाड़िया परिवार उदास होगा। तभी माया अनुज और अनुपमा के सामने आएगी। उसे देखकर छोटी अनु खुश हो जाएगी और उससे पतंग भी लेगी। माया, अनुपमा कहेगी कि वह अनु की मां है, बायलॉजिकल मदर। यह बात सुनकर अनुपमा और अनुज के चेहरे से हवाइयां उड़ जाएंगी। इतना ही नहीं माया यह भी कहेगी कि वह अपनी बेटी को लेकर जाएगी। वह देवकी है जो यशोदा से अपना बच्चा लेने आई है।  

वनराज सुनेगा सारी बात 

यह सब बातें बा और वनराज सुन लेगें। जहां बा हमेशा की तरह अनुपमा के बारे में बुरा भला कहेगी, वह कहेगी कि उसकी बात सच निकली, अब छोटी अनु उससे दूर हो जाएगी। वहीं वनराज उसे चुप करेगा और अनुज अनुपमा की हालत समझने के लिए कहेगा। वह कहेगा कि वह छोटी उनकी जान है, दोनों कितने परेशान होंगे। वह बा को इस बारे में किसी से कुछ न बताने को कहेगा।  

अनुज अनुपमा की उड़ेगी नींद 

जाहिर सी बात है कि अब अनुज और अनुपमा की जिंदगी में छोटी अनु बहुत महत्व रखती है। ऐसे में दोनों को चिंता होगी कि वह छोटी अनु को वापस लेने के लिए आई है। अनुज कहेगा कि कोई उसे उसकी बेटी से अलग नहीं कर पाएगा। वह दोनों काफी डरे डरे से नजर आएंगे। वह छोटी अनु से माया के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हो सकेगा। 

'राधाकृष्ण' का बंद होना कास्ट के लिए बना फांसी का फंदा! एक्टर के घर पहुंचकर फैंस ने किया कुछ ऐसा...

छोटी अनु को किडनैप करेगी माया

वहीं जल्द ही अब हम शो में एक खतरनाक मोड देखेंगे, वह यह कि छोटी अनु को कोई किडनैप कर लेगा। अनुज अनुपमा की जान हलक में अटक जाएगी। अब ये किडनैप करने वाली माया है या कोई और यह तो नहीं पता लेकिन शो अब दर्द भरा होने वाला है। अचानक से माया की एंट्री ने शो में नया रोमांच भर दिया है। खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुज और अनुपमा इस स्थिति से कैसे निपटते हैं।

MMS लीक होने के बाद Anjali Arora ने पहली बार सुनाई आप बीती, बताया ट्रोल के कारण हैं डिप्रेशन में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन