1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa को खून के आंसू रुलाने के लिए तैयार हैं ये 5 महा ट्विस्ट, तीन खलनायक करेंगे हालत पस्त!

Anupamaa को खून के आंसू रुलाने के लिए तैयार हैं ये 5 महा ट्विस्ट, तीन खलनायक करेंगे हालत पस्त!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 08, 2023 05:43 pm IST,  Updated : Jul 08, 2023 05:43 pm IST

'अनुपमा' शो में अगले हफ्ते कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। उसके सपने एक बार फिर चकनाचूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं उसके सामने तीन नए दुश्मन खड़े हो जाएंगे।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा, मालती देवी और अनुज। Image Source : SCREEN GRAB

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। ऐसे में आने वाला एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है। फैंस को आने वाले हफ्ते में कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में एक के बाद एक तगड़ा ट्विस्ट आएगा जो दर्शकों को बांधे रखने वाला है। अनुपमा की लाइफ से भले ही एक विलेन चला गया हो, लेकिन अब उसकी लाइफ में एक नहीं बल्कि तीन विलेन नजर आने वाले हैं। 

बरखा चलेगी चाल

बरखा को अनुपमा और अनुज का राज पता चल जाएगा। वो जान जाएगी कि माया कि मौत की असल वजह क्या है। उसे पता चलेगा कि माया अनुपमा को बचाते हुए मर गई। वो इस बात को बार-बार धमकी के तौर पर प्रयोग करेगी। वो अनुपमा को जेल भेजने की तैयारी करेगी। बरखा सबसे बड़ी विलेन बनकर सामने आने वाली है। 

छोटी को पता चलेगा राज
अनुपमा की बेटी छोटी को भी पता चल जाएगा कि उसकी मां माया की मौत अनुपमा की वजह से हुई है। इस वजह से उसकी हालत बिगड़ेगी। छोटी को ये सच बरखा की वजह से पता चलेगा और वो इसी कारण अनुपमा को अपना दुश्मन मान बैठेगी। अनुपमा और छोटी के रिश्ते में खट्टास आएगी। छोटी भी अनुपमा के खिलाफ होगी। इसका सीधा असर अनुपमा और अनुज के रिश्ते पर देखने को मिलेगा।

अमेरिका जाने का फैसला बदलेगी अनुपमा
इस ट्वीस्ट के साथ दूसरा ट्वीस्ट आएगा। सारी तैयारियों के बाद भी अनुपमा अमेरिका नहीं जा पाएगी। वो सारी परिस्थियों के बारे में सोचकर रुक जाएगी। वो ऐसी घड़ी में अनुज और छोटी का साथ देना चाहेगी। उसे लगेगा कि अनुज अकेला छोटी को नहीं संभाल सकता है।

गुरुमां बनेगी सबसे बड़ी दुश्मन
अनुपमा का बदला फैसला सबसे ज्यादा गुरुमां यानी मालती देवी को खलेगा। वो अनुपमा को खूब खरी खोटी सुनाएंगी। वो अनुपमा को रौद्र रुप दिखाएंगी और आने वाले वक्त में वो उसकी सबसे बड़ी दुश्मन बनी नजर आएंगी। वो अनुपमा से अपने नुकसान की भरपाई कराने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगी।

फूटेगा शाह परिवार का गुस्सा
अनुपमा का बदला फैसला सिर्फ मालती देवी ही नहीं शाह परिवार को भी निराश करेगा। बा, वनराज और पारितोष भी अनुपमा से खफा होंगे और उसे कहेंगे कि उसे अपने बारे में ही सोचना चाहिए था। वो बार-बार उसे अहसास दिलाएंगे कि अनुपमा ने एक बार फिर बड़ी गलती कर दी है। 

शो में चल रही है ऐसी कहानी
'अनुपमा' में अभी चल रही कहानी की बात करें तो माया की मौत हो गई है। अनुज और अनुपमा परिवार से माया की मौत का सच छिपा रहे हैं। वो नहीं चाहते कि अनुपमा को छोटी विलेन समझे, लेकिन ये राज बरखा को पता चल जाएगा। इसके अलावा गुरुमां को अनुपमा के अमेरिका जाने की भी चिंता सता रही है। उन्हें लग रहा है कि छोटी की वजह से अनुपमा अमेरिका नहीं जाएगी। वो पहले से ही उसे अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अनुपमा के लिए आने वाला समय काफी टेंशन भरा होने वाला है। 

ये भी पढ़ें: पेरिस में दंगे के बीच फंसी उर्वशी रौतेला, शेयर किया आंखों के सामने हो रही फायरिंग का Video

धर्मेंद्र ने दिखाई पोते के हनीमून की झलक, अलग अंदाज में मजे करते दिखे सनी देओल के बेटा-बहू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन