1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16 में दोबारा होगी Archana Gautam की एंट्री? फिर से बनाएंगी सबको 'मोर'

Bigg Boss 16 में दोबारा होगी Archana Gautam की एंट्री? फिर से बनाएंगी सबको 'मोर'

 Published : Nov 10, 2022 07:28 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 07:28 pm IST

Archana Gautam: 'बिग बॉस 16' से निकाले जाने के बाद अर्चना गौतम शो में फिर से वापसी करने वाली है। फैंस का कहना है की अर्चना शो की शान है साथ ही वह मेन एंटरटेनमेंट हैं और उनके बिना शो में मजा नहीं आ रहा है।

twitter- India TV Hindi
Bigg Boss Image Source : TWITTER

Archana Gautam: 'बिग बॉस 16' से निकाले जाने के बाद अर्चना गौतम शो में फिर से वापसी करने वाली है। जानकारी के अनुसार शो के निर्माता अर्चना गौतम को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें जब से अर्चना को घर से बेघर किया है तब सोशल मीडिया में अर्चना को वापस लाने की मांग हो रही है। लोगों का कहा है की अर्चना  शो की शान है साथ ही वह मेन एंटरटेनमेंट हैं और उनके बिना शो में मजा नहीं आ रहा है। 

4 साल बाद लौट रहा है CID? फिर घरों का दरवाजा तोड़ेंगे दया

शिव ठाकरे के साथ लड़ाई की वजह से अर्चना को 'बिग बॉस 16' का शो छोड़ना पड़ा था। क्योंकि दोनों के बीच की लड़ाई में अर्चना फिजिकल हो गई थी।शालिन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया  विरोध करते हुए अर्चना को बेदखल करने की मांग की थी। इस सीजन के पहले भी बहुत से कंटेस्टेंट को घर में हाथापाई करने के चलते घर से बेघर कर दिया गया था। अब इस लिस्ट में सब का मोर बनाने वाली कंटेस्टेंट अर्चना गौतम का नाम भी शामिल हो गया है। 

सेल्फ केयर बिजनेस में उतरीं Deepika Padukone, लॉन्च किया नया ब्रांड

‘मार मारकर मोर बना दूंगी’

अर्चना गौतम को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता था। वो अकेले ही सबसे लड़ने के लिए जानी जाती थी। अर्चना की बिग बॉस में सब से लड़ाई हो जाती ती लेकिन अर्चना दिल में गुस्सा नहीं रखती थी और बात कर लेती थी। अर्चना को उनके फेवरेट डायलॉग ‘मार मारकर मोर बना दूंगी’ के लिए भी जाना जाता है। बता दें अर्चना का घर उत्तर प्रदेश में है। अर्चना एक एक्ट्रेस और मॉडल के साथ-साथ एक पॉलिटिशियन भी हैं। अर्चना गौतम चुनाव के दौरान हस्तिनापुर से विधायक उम्मीदवार रही हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन