1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट बनेंगे सलमान खान के साथ हीरो, Kick-2 में आएंगे नजर

Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट बनेंगे सलमान खान के साथ हीरो, Kick-2 में आएंगे नजर

 Published : Apr 26, 2023 10:03 am IST,  Updated : Apr 26, 2023 10:03 am IST

सलमान खान की फिल्म 'किक 2' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 'किक 2' में 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट को मौका दिया जा रहा है।

twitter- India TV Hindi
Kick-2 Image Source : TWITTER

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है। इस फिल्म में 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल को मौका दिया गया है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। वही अब खबर आ रही है कि एक और 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट की किस्मत चमक गई है, उन्हें सलमान की आने वाली फिल्म 'किक 2' में मौका दिया जा रहा है। 

The Kapil Sharma Show में हुई किसी Sapna की एंट्री, जानें कौन हैं सपना जो बनाने आईं सबको अपना

सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद 'किक-2' और 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। बता दें फिल्म 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान अपनी फिल्म 'किक-2' में  'बिग बॉस 13' के रनर अप रहे आसिम रियाज को कास्ट कर सकते हैं। फैंस इस बात से काफी खुश हैं। बता दें सलमान खान ने 'बिग बॉस 16' में ये भी कहा था कि वह जल्द ही  प्रियंका चाहर चौधरी के साथ काम करेंगे। अब देखना ये होगा कि वह प्रियंका चाहर चौधरी को कब फिल्म में मौका देते हैं। 

KKBKKJ Box Office: आज 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी 'किसी का भाई किसी की जान', जानें पांचवे दिन का कलेक्शन

फिल्म Jawan की लीक हुई क्लिप, हाईकोर्ट ने लगाई क्लास, जानें क्या है मामला

सलमान खान की हाल ही में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कलाकारों शामिल है। फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। सलमान की फिल्म 'किक-2' 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। 'किक' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फैंस ने काफी प्यार दिया था। इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा नजर आए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन