1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The Kapil Sharma Show में हुई किसी Sapna की एंट्री, जानें कौन हैं सपना जो बनाने आईं सबको अपना

The Kapil Sharma Show में हुई किसी Sapna की एंट्री, जानें कौन हैं सपना जो बनाने आईं सबको अपना

 Published : Apr 26, 2023 08:49 am IST,  Updated : Apr 26, 2023 08:49 am IST

'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए कृष्णा अभिषेक अब शो में वापसी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके दी है।

twitter/ instagram- India TV Hindi
The Kapil Sharma Show Image Source : TWITTER/ INSTAGRAM

कॉमेडी की दुनिया में अपना बनाने वाले कपिल शर्मा को तो बच्चा-बच्चा जानते है। 'द कपिल शर्मा शो'  (The Kapil Sharma Show) में इस बार एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जल्द ही इस शो में किसी सपना की एंट्री होने वाली है, जो सभी को अपना बनाने वाली है। आइए जानते हैं कौन हैं सपना। 

KKBKKJ Box Office: आज 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी 'किसी का भाई किसी की जान', जानें पांचवे दिन का कलेक्शन

बता दें 'द कपिल शर्मा शो' में शो की जान यानि कृष्णा अभिषेक की वापसी हो रही है। कृष्णा अभिषेक शो में जल्द ही सपना बनकर सबका मनोरंजन करेंगे। सोशल मीडिया ये खबर आ रही थी कि जल्द ही कृष्णा शो में वापस आने वाले हैं। वहीं कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दे दी है। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कृष्णा अभिषेक ने लिखा है-सपना इज बैक। मेरे फैंस का उनके प्यार के लिए धन्यवाद। इस प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो में दर्शकों के सीटियों और तालियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है। साथ ही कृष्णा अभिषेक ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है देखो कौन लौट कर आया है? हमारी अपनी सपना, जो बना लेती है सबको अपना! इस वीडियो में फैंस कमेंट करके डॉ. गुलाटी की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- डॉ. गुलाटी यानि गुत्थी को वापस लाओ...तो बड़ा मजा आएगा।

फिल्म Jawan की लीक हुई क्लिप, हाईकोर्ट ने लगाई क्लास, जानें क्या है मामला

एक ने लिखा कृष्णा शो में आया नहीं उसे लाया गया है क्योंकी उसके बिना शो की टीआरपी अच्छी नहीं आ रही थी। पिछले सीजन तक कृष्णा इस शो का हिस्सा थे, लेकिन कुछ मतभेद के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था, लेकिन कृष्णा की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ये भी खबर सामने आई थी कि 'द कपिल शर्मा शो' जून में बंद होने वाला है। हालांकि इसे लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन