1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: बरखा-माया ने नाइट वियर पहनकर किया डांस, यूजर ने कहा अनुज को बुलाओ कोई, देखें वीडियो

Anupamaa: बरखा-माया ने नाइट वियर पहनकर किया डांस, यूजर ने कहा अनुज को बुलाओ कोई, देखें वीडियो

 Published : May 21, 2023 07:04 pm IST,  Updated : May 21, 2023 07:04 pm IST

टीवी शो अनुपमा की माया और बरखा एक वीडियो काभी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों नाइट वियर पहनकर डांस कर रहे हैं।

twitter- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : TWITTER

'अनुपमा' में हमे हर रोज मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते है। जिस कारण फैंस इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसी कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर बना रहता है। हाल ही इस शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी समर की शादी के लिए अनुज और माया वापस शाह हाउस आए हुए है। इसी बीच माया और बरखा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

अनुपमा के वनराज और एक्ट्रेस Priyanka Chopra का है गहरा नाता, जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

हाल ही शो में बरखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अश्लेशा सावंत और माया का रोल निभाने वाली छवि पांडेय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक रील में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में छवि पांडे और अश्लेशा सावंत को नाइट सूट पहना हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो में दोनों ही 'शरारा-शरारा' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा-अनुज को बुलाओ कोई। एक ने लिखा- खतरनाक औरतें। वही एक ने कहा अनुपमा और अनुज अभी भी पति-पत्नी हैं फिर अनुपमा यह सब क्यों सह रही है। वो माया को लेक्चर क्यों नहीं दे रही। वो इतनी खामोश क्यों है। अनुज पर आज भी उसका अधिकार है।

GHKKPM: विराट को छोड़ने के बाद बुरी तरह जख्मी हुईं पाखी, एक्टर का हाल हुआ बेहाल

शो में दिखाया जा रहा है कि माया और अनुज एक साथ रह रहे हैं और अनुपमा अपना सपना पूरा करने के लिए अमेरिका जाने वाली है। वही बरखा चाहती है कि अनुज और माया कभी कपाड़िया हाउस आए। क्योकि वह वहां राज करना चाहती है। वहीं शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज माया के जाल में फंस गए हैं और अनुपमा से दूर हैं। वहीं अनुज अनुपमा से दूर रहने के विचार को सहन नहीं कर पा रहा है क्योंकि वह उसे सबसे ज्यादा प्यार करता है। दूसरी ओर अनुपमा अनुज के व्यवहार से उलझन में है और माया के साथ रहने के उसके फैसले के पीछे की सच्चाई जानना चाहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन