1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अपनी सेहत बिगड़ने की खबर सुनकर चौंक गईं भारती सिंह, VIDEO शेयर करके बोलीं- मैं तो ठीक हूं

अपनी सेहत बिगड़ने की खबर सुनकर चौंक गईं भारती सिंह, VIDEO शेयर करके बोलीं- मैं तो ठीक हूं

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 07, 2022 02:01 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 02:25 pm IST

Bharti Singh Shocked: हाल ही में कुछ खबरें आईं कि भारती सिंह की सेहत बहुत खराब है। वह चलने फिरने में भी लाचार हैं। इन खबरों पर अब खुद भारती सिंह ने वीडियो के जरिए गुस्सा जताया है।

Bharti Singh - India TV Hindi
Bharti Singh Image Source : INSTAGRAM_BHARTISINGH

Highlights

  • भारती सिंह को आया गुस्सा
  • अपनी बीमारी की खबर से हुईं शॉक्ड
  • वायरल हुआ वीडियो

Bharti Singh Shocked: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) के स्क्रीन पर आते ही लोगों के चेहरे खिल जाते हैं। उनके सामने आते ही ठहाके लगना तय होता है। भारती सिर्फ टीवी स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बड़ी मजाकिया हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद भारती सिंह को काफी गुस्सा आ गया है। भारती अपनी ही सेहत बिगड़ने की खबर सुनकर शॉक्ड हो गई हैं। 

जमकर लगाई फटकार

दरअसल भारती सिंह (Bharti Singh) उस समय गुस्से में आ गईं जब उन्होंने खुद की ही बीमारी की खबर देखी। जिसमें लिखा था कि भारती सिंह बहुत गंभीर रूप से बीमार हैं, वह चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। इसके बाद भारती का गुस्सा आपे से बाहर हो गया और उन्होंने वीडियो बनाकर फेक न्यूज बनाने वालों को फटकार लगाई है। देखिए ये वीडियो- 

बोलीं- मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं 

भारती सिंह ने इस वीडियो में अपने फैंस को बताया कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, "हेलो दोस्तों, मैं बिल्कुल ठीक हूं। कुछ मीडिया हाउस में यह खबर चलाई गई कि मेरी तबीयत खराब है। मैं बेड पर हूं और चल फिर नहीं पा रही हूं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जिसने भी यह न्यूज डाली है, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि बहुत से ऐसे लोग हैं जो परेशान हैं। लोगों के घर पानी में डूब रहे हैं। कोविड फैल रहा है। आप उन चीजों पर खबरें दिखाइये।"

पुरानी तस्वीरें और फेक न्यूज 

भारती सिंह (Bharti Singh) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें भारती ने यह भी बताया है कि फेक न्यूज में उनकी कौन सी तस्वीरें यूज की जा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं जिस वीडियो में झूले से गिरी थी, वह फनी वीडियो था। उसको दिखाकर और प्रेग्नेंसी की फोटो दिखाकर ऐसा बताना ठीक नहीं है। फेक न्यूज बिल्कुल मत दिखाइये। मुझे मालूम है कि मुझे चाहने वाले लोग बहुत हैं, लेकिन आप ऐसा मत कीजिए।"  

आपको बता दें कि हाल ही में भारती का जन्मदिन था, इस मौके पर उनके पति ने उन्हें कीमती डायमंड ज्वैलरी गिफ्ट की है। 

इसे भी पढ़ें- 

Mouni Roy ने ब्लू बिकिनी पहन दिए ऐसे पोज, बोल्ड लुक पर फिदा हुए लोग

Kaali Controversy Row: 'शिव पार्वती' वाले नए ट्वीट को लेकर भड़के लोग, Leena Manimekalai के खिलाफ एक और FIR दर्ज

'Kaali' ही नहीं इन फिल्मों पर भी लगे हैं देवी देवताओं का अपमान करने के आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन