1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, 23 दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, 23 दिनों से हैं अस्पताल में भर्ती

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 02, 2022 11:46 am IST,  Updated : Sep 02, 2022 11:46 am IST

Raju Srivastav Update:कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 23 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनकी तबीयत को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Raju Srivastava- India TV Hindi
Raju Srivastava Image Source : RAJU SRIVASTAVA

Highlights

  • कॉमेडियन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।
  • कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 23 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

Raju Srivastav Update: लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 23 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। राजू मुश्किल दौर से गुजर रहे है। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। कॉमेडियन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं उनकी तबीयत को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि 'राजू श्रीवास्तव की हालत में हल्का सुधार हुआ है। हालांकि वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और ऑब्जर्वेशन में हैं'। जानकारी के अनुसार मंगलवार को उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, लेकिन बुधवार को राजू श्रीवास्तव को 100 डिग्री बुखार आया था जिसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। 

वर्कआउट के दौरान हुआ था चेस्ट पेन

राजू होटल के जिम में सुबह वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए थे। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू ने 2014 में भाजपा जॉइन की थी। राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला था। 

Amitabh Bachchan ने दे दी कोरोना को मात, काम पर वापस लौटे बिग बी

इन शो में आए थे नजर

राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन और एक्टर हैं। राजू टीवी के कई पॉपुलर शो जैसे 'बिग बॉस', 'शक्तिमान', 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी सर्कस', 'कपिल शर्मा शो' में खूब कॉमेडी कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राजू श्रीवास्तव कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

Aamir Khan: आमिर खान ने ये वीडियो शेयर कर मांगी माफी, फिर किया डिलीट, फैंस हुए आग बबूला

Bollywood Wrap: आमिर खान ने मांगी माफी, करण जौहर ने शेयर किया रोमांटिक किस्सा, जानिए बी-टाउन की दिलचस्प खबरें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन