बिग बॉस ने अब तक कई लोगों को मशहूर किया है। बिग बॉस 11 फेम बेनाफ्शा सूनावाला भी इन्हीं नामों में से एक हैं। बेनाफ्शा ने बिग बॉस से पहले भी कई रियेलिटी शोज में हिस्सा लिया था, लेकिन बिग बॉस ने इन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। शो के दौरान को-कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के साथ उनकी नजदीकियों के काफी चर्चा रहे। शो के दौरान दिव्या अग्रवाल ने आकर प्रियांक को बेनाफ्शा के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों के लिए खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी, जो उस दौरान एक्टर को डेट कर रही थीं। इस बीच बेनाफ्शा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में होने की वजह कोई शो नहीं बल्कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसने सबको चौंका दिया है।
बेनाफ्शा का ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके लोग
बेनाफ्शा सूनावाला ने हाल ही में अपनी बाली वेकशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं। इन तस्वीरों में जहां कई तो बेनाफ्शा को पहचान ही नहीं पाए, वहीं कई उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं। बदली रंगत और कम हुए वजन ने बेनाफ्शा के फॉलोअर्स को भी चौंका दिया है। अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बेनाफ्शा फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि वह इसमें बेहद पतली नजर आ रही हैं।
बेनाफ्शा की तस्वीरों पर यूजर्स के रिएक्शन
बेनाफ्शा सूनावाला की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स भी खुद को रिएक्ट करने से नहीं रोक पाए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ये क्या कर लिया खुद के साथ, पसलियां दिख रही हैं। कुछ खाओ।' वहीं एक ने लिखा- 'हे भगवान! ये क्या है? प्लीज अपने साथ ऐसा मत करो।' एक और यूजर लिखता है- 'ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन, कैसे किया?' वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ भी की।
प्रियांक शर्मा से रिश्ता
बिग बॉस के दौरान बेनफ्शा सूनावाला, प्रियांक शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बनी रहीं और इसके बाद भी लंबे समय तक दोनों की लवी-डवी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते थे। बिग बॉस हाउस के अंदर दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बेनाफ्शा के लिए प्रियांक ने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से ब्रेकअप कर लिया था और बेनाफ्शा का वरुण सूद से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद बेनाफ्शा और प्रियांक भी अलग हो गए। वहीं पिछले कुछ सालों में बेनफ्शा सूनावाला एक फिटनेस और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर बनकर उभरी हैं।
ये भी पढ़ेंः 2026 की टॉप रेटेड हॉरर फिल्म, लंबे इंतजार के बाद इंडिया में हुई रिलीज, हॉलीवुड में तोड़ चुकी है रिकॉर्ड