1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2026 की टॉप रेटेड हॉरर फिल्म, लंबे इंतजार के बाद इंडिया में हुई रिलीज, हॉलीवुड में तोड़ चुकी है रिकॉर्ड

2026 की टॉप रेटेड हॉरर फिल्म, लंबे इंतजार के बाद इंडिया में हुई रिलीज, हॉलीवुड में तोड़ चुकी है रिकॉर्ड

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 30, 2026 01:02 pm IST,  Updated : May 30, 2026 01:23 pm IST

29 मई, 2026 को हॉरर थ्रिलर फिल्म 'ऑब्सेशन' भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यूट्यूबर से फिल्ममेकर बने करी बार्कर द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म साल की हाईएस्ट रेटेड हॉरर फिल्मों में से है, जो लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

obsession- India TV Hindi
इंडिया में रिलीज हुई 'ऑब्सेशन' Image Source : YOUTUBE/BLUMHOUSE

पिछले दिनों बॉलीवुड में जहां 'धुरंधर 2' धूम मचा रही थी तो वहीं इसी दौरान दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक हॉरर फिल्म छाई थी। इस हॉरर फिल्म का नाम है 'ऑब्सेशन', जिसकी कमाई ने हर किसी को चौंका दिया। मात्र 7 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 10 दिनों के भीतर ही 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 750 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। अब दुनियाभर में धूम मचाने वाली ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन फैंस इस फिल्म को लेकर कुछ निराश हैं। दरअसल, सीबीएफसी ने कई कट्स के बाद इसे हरी झंडी दी है, जिसे लेकर कई सोशल मीडिया यूजर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

इंडिया में रिलीज हुई 'ऑब्सेशन' 

माइकल जॉनस्टन और इंडे नवारेटे की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' इसी  शुक्रवार यानी 29 मई, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। हालांकि, फिल्म के 38 सेकेंड के अहम सीन पर सीबीएफसी ने कैंची चला दी है, जिसके चलते दर्शक नाराज हैं। कई ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी भी जताई थी। हालांकि, इससे पहले ही 15 मई, 2026 को अमेरिका में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।

हटाए गए दो अहम सीन

करी बार्कर की फिल्म ऑब्सेशन 29 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन इससे 1 घंटे 50 मिनट की इस फिल्म से 38 सेकेंड के 2 अहम सीन सेंसर बोर्ड ने हटा दिए हैं, क्योंकि दोनों में से एक सीन में काफी वॉयलेंस था और दूसरा इंटीमेट सीन थी। सीबीएफसी के अनुसार, फिल्म से जो सीन हटाए गए हैं, वह काफी हिंसक था। वहीं 14 सेकेंड का जो सीन हटाया गया, वो सेक्शुअल एक्टिविटी वाला था। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए यूजर नाराजगी जता रहे हैं। 

ऑब्सेशन एक्स रिव्यू

फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने कट्स को लेकर नाराजगी जताई है। एक एक्स यूजर ने लिखा, "ऑब्सेशन (2026) देखी। बेहतरीन हॉरर फिल्म।" एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा "अच्छी फिल्म है, एक बार जरूर देखनी चाहिए।" बताया। उन्होंने लिखा, "मुझे इसका अंत उतना पसंद नहीं आया। लेकिन जिस तरह से वह अपनी भावनाओं को प्रकट और नष्ट करती है, वह बहुत ही रहस्यमय है। यह हॉरर से ज्यादा एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है... लेकिन अचानक डराने वाले दृश्यों ने मुझे प्रभावित किया। 9/10।"

ऑब्सेशन की कास्ट और क्रू डिटेल

ऑब्सेशन में माइकल जॉनस्टन और इंडे नवरेट लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में कूपर टॉमलिंसन और मेगन लॉलेस मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण जेम्स हैरिस, रोमन विआरिस-डी-लेसेग्नो और क्रिश्चियन मर्कुरी ने किया है। रॉक बरवेल ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। फिल्म का संपादन करी बार्कर ने किया है। गौरतलब है कि फिल्म को अब तक 10 में से 8.2 की रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः बैकग्राउंड डांसर जो बन गई सुपरस्टार, कभी बांटे अखबार तो कभी कैश काउंटर पर किया काम, अब है नंबर 1 हीरोइन

77 साल पहले रिलीज हुई 10 गानों से सजी फिल्म, रामानंद सागर ने लिखी कहानी और राज कपूर बने हीरो, मेकर्स हुए मालामाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन