1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कभी फिल्मों में किया काम, सालों बाद सड़क पर भीख मांगती और चोरी करती पकड़ी गई एक्ट्रेस, मेंटल एसाइलम में हुईं भर्ती

कभी फिल्मों में किया काम, सालों बाद सड़क पर भीख मांगती और चोरी करती पकड़ी गई एक्ट्रेस, मेंटल एसाइलम में हुईं भर्ती

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 30, 2026 02:43 pm IST,  Updated : May 30, 2026 02:43 pm IST

ये एक्ट्रेस कभी सिनेमा की दुनिया का चमकता सितारा थी, लेकिन फिल्मी दुनिया की अस्थिरता ने इसे ऐसी गर्त में धकेला कि एक ही पल में किस्मत पलट गई और बात यहां तक जा पहुंची कि हाथ में हथकड़ियां लग गईं।

mitali sharma- India TV Hindi
मिताली शर्मा। Image Source : INSTAGRAM/@GOSSIP_CENTERS

मनोरंजन की दुनिया एक ऐसी दुनिया है, जहां किस्मत आए दिन उलटती-पलटती रहती है। कभी कोई एक नया नवेला कलाकार स्टार बन जाता है तो वहीं कोई देखते ही देखते अर्श से फर्श पर आ जाता है। भोजपुरी फिल्मों और मॉडलिंग में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मिताली शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कभी मिताली शर्मा को फिल्म इंडस्ट्री का एक होनहार चेहरा माना जाता था। उनकी शुरुआती जर्नी भी शानदार रही, कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के बाद वह इंडस्ट्री में मेकर्स के बीच पहचान बनाने में सफल रहीं, लेकिन ये सफर लंबे समय तक कायम नहीं रह सका। जैसे-जैसे समय बीतने लगा, फिल्म के ऑफर्स कम होने लगे और फिर काम न मिलने के चलते उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया। जिसके बाद कथित तौर पर उन्हें गंभीर वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा।

एक्ट्रेस बनने की चाहत में दिल्ली से पहुंचीं मुंबई

मिताली शर्मा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर मुंबई आई थीं। लेकिन, एक्ट्रेस बनने की चाहत में वह अपने परिवार से भी दूर हो गईं, क्योंकि उनका परिवार उनके फैसले के खिलाफ था। न इमोशनल सपोर्ट और फिर आर्थिक मुश्किलों ने मिताली को तोड़ दिया। इंडस्ट्री से लगातार मिल रहे रिजेक्शन के चलते उनकी स्थिति दिन पर दिन खराब होती गई और समय के साथ-साथ उनका मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा। 

मुंबई की सड़कों पर दयनीय हालत में पाई गईं मिताली शर्मा

मिताली शर्मा एक बार फिर तब चर्चा में आईं, जब मुंबई की सड़कों पर उन्हें दयनीय स्थिति में पाया गया। मुंबई के लोखंडवाला की सड़कों पर मिताली को भीख मांगते देखा गया। एक्ट्रेस का शुरुआती सफर और फिर ये हाल देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मिताली को हिरासत में ले लिया और इस दौरान ये भी आरोप लगाए गए कि मिताली को चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है, जिसके बाद लोग और भी ज्यादा परेशान हो गए।

अधिकारियों से मांगा खाना

बताया जाता है कि जब मिताली को हिरासत में लिए जाने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी ने हथकड़ी पहनाने की कोशिश की, तो उन्होंने आक्रामक प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस के चंगुल से भागने की भी कोशिश की। वहीं पुलिस स्टेशन लाए जाने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से खाना मांगा। मिताली की आर्थिक और मानसिक हालत देखने के बाद थाने में मौजूद अधिकारियों ने डॉक्टर से संपर्क किया और उन्हें मेडिकल हेल्प दी, जिसके बाद मिताली को मेंटल एसाइलम में भर्ती करा दिया गया।

ये भी पढ़ेंः अजीत कुमार की मां का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, सीएम विजय समेत इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

2026 की टॉप रेटेड हॉरर फिल्म, लंबे इंतजार के बाद इंडिया में हुई रिलीज, हॉलीवुड में तोड़ चुकी है रिकॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन