1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि देसाई के संग झगड़े में घसीटा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि देसाई के संग झगड़े में घसीटा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन

 Published : Dec 18, 2021 08:39 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 08:39 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके हैं। 

Rashmi Desai- India TV Hindi
देवोलीना भट्टाचार्जी ने रश्मि देसाई के संग झगड़े में घसीटा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम, फैंस का आया ऐसा रिएक्शन Image Source : INSTAGRAM/RASHMI DESAI

Highlights

  • बिग बॉस का सीजन 13 सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई के लिए भी जाना जाता है।
  • शो में दोनों के बीच काफी अनबन हुई थी, जो दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी रहीं।

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट के रूप में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी को बहुत से लोगों ने सहारा है। उन्होंने निश्चित रूप से अपनी एक्टिविटी से लोगों को तारीफ करने पर मजबूर किया। हालांकि, इस बार दिवंगत अभिनेता का नाम बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट देवोलीना ने एक लड़ाई के दौरान घसीटा। बिग बॉस 15 में पिछले कुछ दिनों में देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई के बीच में कड़वाहट आ गई हैं। वे शो में एक-दूसरे को टारगेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। बीती रात के एपिसोड में भी दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।

वहीं देवोलीना ने परोक्ष रूप से सिद्धार्थ शुक्ला के नाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैसे रश्मि ने सिद्धार्थ को निशाना बनाया और बिग बॉस 13 में उनके साथ लड़ाई लड़ी, और अब उनके (देवोलीना) साथ भी ऐसा ही कर रही है।

रश्मि को चेतावनी देते हुए, देवोलीना ने कहा, "हरकतों से बाज आ जाओ रश्मि। जो तुम कर चुकी हो न गंदगी, वो ही गंदगी तुम मेरे साथ मत करो। एक के साथ तुम तभी कर चुकी थी, अब आप इसे मेरे साथ करने की कोशिश कर रहे हैं।"

इस बात से आहत रश्मि ने शमिता शेट्टी के साथ अपनी व्यथा व्यक्त की। उसके बाद में यह कहते हुए देखा गया कि देवोलीना ने जो कहा उसकी जरूरत नहीं थी क्योंकि सिद्धार्थ (शुक्ला) अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि देवोलीना ने उनके साथ सीजन 13 में भी ऐसा ही किया था और इसलिए इस सीजन में कैमरे पर ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।

शो के फैंस का इस एक्टिविटी पर ध्यान गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां कई लोग रश्मि के खिलाफ उनकी लड़ाई में देवोलीना का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें अपने खेल के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के नाम का इस्तेमाल करने के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की। 

देखिए, ट्विटर पर फैंस की कैसी रही प्रतिक्रिया?

सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने बिग बॉस 13 के दौरान एक कड़वा-मीठा रिश्ता साझा किया। हालांकि, उन्होंने अपने बीच की अनबन को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। लेकिन शो के दौरान कई चीजें बार-बार खराब हुई थी। बिग बॉस का सीजन 13 में उनके झगड़े के चलते काफी सुर्खियों में बना रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन