1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के शो नहीं जीतने पर गौहर खान-काम्या पंजाबी हुईं मायूस, सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के शो नहीं जीतने पर गौहर खान-काम्या पंजाबी हुईं मायूस, सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Jan 31, 2022 11:59 am IST,  Updated : Jan 31, 2022 11:59 am IST

प्रतीक सहजपाल, बिग बॉस 15 को नहीं जीत पाए जिसे लेकर काम्या पंजाबी और गौहर खान मायूस हैं।

काम्या पंजाबी, प्रतीक सहजपाल और गौहर खान- India TV Hindi
काम्या पंजाबी, प्रतीक सहजपाल और गौहर खान Image Source : INSTAGRAM/KAMYA PUNJABI

Highlights

  • प्रतीक सहजपाल ने शो में फैंस का दिल जीता
  • प्रतीक सहजपाल ने अपने गेम प्लान से सभी को कड़ी टक्कर दी

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' को भले ही तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम किया है, लेकिन शो के रनर अप रहे प्रतीक सहजपाल ने फैंस और मनोरंजन जगत के लोगों का दिल जीता है। बिग बॉस के पिछले सीजन में नजर आ चुकीं काम्या पंजाबी और गौहर खान का दिल, प्रतीक सहजपाल के विनर नहीं बनने की वजह से टूट गया है। 

शो के दावेदारों में प्रतीक सहजपाल एक थे, जिन्होंने न सिर्फ अपनी गेम प्लान से लोगों का दिल जीता बल्कि शो में साथी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, भले प्रतीक शो को नहीं जीत पाए लेकिन गौहर खान ने उन्हें शो का विनर बताया है। प्रतीक को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए गौहर खान ने लिखा, "विनर अनाउंस होने के दौरान स्टूडियो में जो सन्नाटा था, इससे साफ जाहिर होता है कि सिर्फ एक डिजर्विंग विनर है।"

गौहर ने ट्वीट में लिखा, "प्रतीक आपने दिल जीते हैं। जो भी गेस्ट आए, आप ही उनके फेवरेट थे और जनता भी आपको प्यार करती है।"

वहीं शो की एक्स कंटेस्टेंट रहीं काम्या पंजाबी ने ट्विटर पर लिखा, "प्रतीक आप मेरे विनर हैं और हमेशा रहेंगे। आपने शो में बहुत अच्छा किया। शो के प्रति आपके पैशन से मुझे प्यार हो गया है। हमेशा खुश रहिए। आगे के लिए प्यार और शुभकामनाएं।"

शो के टॉप 3 के कंटेस्टेंट्स में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल थे। बाद में करण कुंद्रा बिग बॉस से एविक्ट हो गए और टॉप 2 में तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल बच गए। विनर का ऐलान करने के लिए सलमान खान दोनों को स्टेज पर बुलाते हैं और आखिरकार विनर की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश को मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन