1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: सारा अली खान ने 'अतरंगी रे' के गाने 'चका-चक' पर करवाया सलमान खान को डांस

Bigg Boss 15: सारा अली खान ने 'अतरंगी रे' के गाने 'चका-चक' पर करवाया सलमान खान को डांस

 Published : Dec 05, 2021 01:39 pm IST,  Updated : Dec 05, 2021 01:39 pm IST

सारा अली खान ने बिग बॉस 15 के शो में अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' को प्रमोट करने के लिए आईं थी।

Bigg Boss- India TV Hindi
Bigg Boss 15: सारा अली खान ने 'अतरंगी रे' के गाने 'चका-चक' पर करवाया सलमान खान को डांस Image Source : INSTAGRAM/COLORS TV

Highlights

  • शो के हालिया एपिसोड में सारा और सलमान एक दूसरे पर जोक्स क्रैक करते नजर आएंगे।
  • सारा अली खान ने सलमान खान के साथ शो के सेट पर खूब मस्ती की।

बिग बॉस 15 वीकेंड का वार यानी आज संडे स्पेशल एपिसोड में सारा अली खान बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगी। शो के प्रोमो के मुताबिक, एक्ट्रेस होस्ट सलमान खान के साथ मस्ती करती नजर आएंगी। वह शो में अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए शिरकत करेंगी। आनंद एल राय की तरफ से डायरेक्ट की गई अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष भी हैं।

सारा अली खान ने हाल ही में माधुरी दीक्षित के साथ अपने 'चाका चक' गाने पर डांस किया। अब, अभिनेत्री ने अतरंगी रे के अपने नए सॉन्ग की धुन पर सलमान खान को नचाया। कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने सारा अली खान और सलमान खान को फीचर करते हुए नया प्रोमो साझा किया है।

देखें प्रोमो

प्रोमो में सारा और सलमान एक दूसरे पर जोक्स करते नजर आ रहे हैं। जब सलमान ने कहा कि उन्होंने सुना है कि सारा को शायरी का शौक है, तो वह जवाब देती हैं, "मैं कायर नहीं हूं, मैं शायर हूं।" जब सलमान ने पूछा, "अगर सोती हो तो हंसते-हंसते सोती हो?", सारा ने जवाब दिया, "मैं केवल दो चीजें करती हूं, मैं हंसती और मस्ती करती हूं।"

इससे पहले बिग बॉस 15 वीकेंड का वार के शनिवार के एपिसोड में सलमान अपनी दोस्त और को-स्टार रवीना टंडन का वेलकम करते हुए नजर आए। एक्ट्रेस अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म आरण्यक के प्रमोशन के लिए शो में आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन