1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: निमृत की टीम ने प्रियंका चहर चौधरी को दिया करारा जवाब, इंस्टाग्राम पर छिड़ी जंग

Bigg Boss 16: निमृत की टीम ने प्रियंका चहर चौधरी को दिया करारा जवाब, इंस्टाग्राम पर छिड़ी जंग

 Published : Jan 09, 2023 07:12 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 07:12 pm IST

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में कंटेस्टेंट्स में आए दिन लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में फैमिली वीक शुरू हो चुका है, लेकिन अब निमृत और प्रियंका में नई जंग शुरू हो गई है।

nimrit kaur ahluwalia team gives befitting reply to  priyanka chahar choudhary salman khan - India TV Hindi
Bigg Boss 16 Image Source : BIGG BOSS 16

'बिग बॉस' के अपकमिंग एपिसोड में बहुत इमोशनल ड्रामा हो रहा है। सलमान खान परिवार के सदस्य के साथ शो में बातचीत करते नजर आऐ। तो वहीं शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्तों में दरार देखने को मिली। दूसरी ओर टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' में फराह खान अपना जन्मदिन अपने भाई साजिद खान के साथ मनाने के लिए बिग बॉस के घर में आएंगी। 

'बिग बॉस' सीजन को शुरू हुए तीन महीने से ज्यादा हो चुका है। एक तरफ जहां इस घर में सभी कंटेस्टेंट्स के आपसी रिश्ते बार-बार लगातार बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में फैमिली वीक में सलमान खान के सामने वीकेंड के वार में निमृत कौर अहलूवालिया के पिता ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने ट्रोल्स खरीदे हैं। उनके पिता के बाद अब प्रियंका निमृत की टीम के निशाने पर भी आ रही है। पहले तो इनकी नोंकझोंक 'बिग बॉस 16' के घर में ही देखने को मिलती थी लेकिन अब दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ रही हैं। 

प्रियंका चहर चौधरी की टीम ने निमृत के पिता द्वारा शो पर दिए गए स्टेटमेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिस पर अब निमृत के पिता के बाद उनकी टीम ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। इस बयान को निमृत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में प्रियंका की टीम को जवाब देते हुए निमृत के पिता ने क्या कहा था, उसे क्लियर किया। उन्होंने अपने बयान में लिखा, 'हम इस बात में यकीन करते हैं कि कोई भी जिम्मेदार और सच्चा फैन इस लेवल पर नहीं गिर सकता कि वह किसी को मारने और उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दे। वह कभी भी बॉडी शेमिंग, एज शेमिंग और किसी के एंग्जायटी का इस तरह से मजाक नहीं बनाएगा।'

प्रियंका की टीम ने निमृत को नीचा दिखाने की कोशिश-

इस स्टेटमेंट में आगे ये कहा गया कि, 'उस शख्स की टीम में जो भी उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी को स्ट्रेटेजाइज करता है, वह मिस प्रियंका के वेरीफाई अकाउंट से निमृत कौर अहलूवालिया के बारे में अभद्र टिपण्णी करता है और साथ ही उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करता है। जब कुछ हफ्ते पहले जब निमृत कौर अहलूवालिया अपने परिवार से आया लैटर पढ़ रही थीं तो उनका मजाक बनाया गया। उनकी प्रियंका की टीम जानबूझकर कुछ गैर जिम्मेदार फैंस को निमृत को ट्रोल और टार्गेट करने के लिए बढ़ावा दे रही है। ऐसा लग रहा है कि हमारी चुप्पी को हमारी कमजोरी समझने की कोशिश की जा रही है'।

निमृत की टीम का पलटवार-
निमृत की टीम ने ये भी क्लियर किया कि इससे प्रियंका या उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। इस स्टेटमेंट में आगे कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि प्रियंका के कुछ सच्चे और जिम्मेदार फैंस होंगे, जो कि सिर्फ अपनी सभ्यता ही नहीं बनाए रखेंगे, बल्कि दूसरे कंटेस्टेंट की मेहनत से कमाई गई इज्जत का भी मान रखेंगे और तमीज से व्यवहार करेंगे। इस चीज का प्रियंका या फिर उनके परिवार से कुछ भी निजी तौर पर लेना-देना नहीं है'। हालांकि इस स्टेटमेंट को देखने के बाद फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए हैं।

ये भी पढ़ें-

राखी सावंत को 'बिग बॉस मराठी' से बाहर निकलने के बाद लगा झटका! अस्पताल से दिल दहला देने वाला वीडियो किया शेयर

Splitsvilla 14: इंडिया में मानव तस्करी का शिकार हुईं स्प्लिट्सविला फेम हिबा, भूखे पेट कमरे में रहीं बंद

Rishabh Pant से मिलने अस्पताल गईं Urvashi Rautela की मां? पोस्ट कर लिखा- चिंता मत करो बेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन