Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: बिग बॉस के नए घर की तस्वीरें हुईं लीक, जानिए घर की थीम से लेकर कंटेस्टेंट्स तक के नाम

Bigg Boss 16: बिग बॉस के नए घर की तस्वीरें हुईं लीक, जानिए घर की थीम से लेकर कंटेस्टेंट्स तक के नाम

Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur Published : Jul 28, 2022 12:10 pm IST, Updated : Jul 28, 2022 12:10 pm IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शो के सेट का काम भी पूरा हो चुका है। मेकर्स अपनी पूरी टीम के साथ जमकर प्री-प्रोडक्शन वर्क कर रहे हैं।

Bigg Boss 16- India TV Hindi
Image Source : TWITTER - FAN PAGE Bigg Boss 16

Highlights

  • बिग बॉस 16 के घर की तस्वीरें आईं सामने।
  • ‘अक्वेरिअम’ थीम पर बेस्ड हो सकता है बिग बॉस 16!

Bigg Boss 16: छोटे पर्दे की दुनिया का सबसे बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन उसके चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। बिग बॉस के हर सीज़न का फैंस दिल थामकर इंतज़ार करते हैं। वहीं शो के साथ-साथ लोगों को सलमान खान का भी इंतज़र रहता है कि कब वो वीकेंड के वार पर आकर घरवालों की क्लास लगाएं। शो में हर साल नए-नए चेहरे नज़र आते हैं। जिन्हें देखने के लिए ऑडियंस के बीच काफी बज़ बना रहता है। 

वहीं बिग बॉस 16 की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शो के सेट का काम भी पूरा हो चुका है। मेकर्स अपनी पूरी टीम के साथ जमकर प्री-प्रोडक्शन वर्क कर रहे हैं। सलमान खान का ये अक्टूबर से टीवी पर शुरू होने जा रहा है। इसी बीच शो के सेट की कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई कंफर्मेशन नहीं मिली है कि ये तस्वीरें सच्ची हैं। लेकिन अगर ऐसा होता है कि तो तस्वीरें देखने के बाद अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस बिग बॉस 16 की थीम ‘अक्वेरिअम’ की हो सकती है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Completes 14 Years: 14 साल से जमा है शो का सिक्का, जानिए कुछ अनसुनी बातें

शो के सेट के इंटीरियर में ब्लू लकर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया गया है। मानों जैसे इसे समुंद्र की तरह बनाने की कोशिश की जा रही हो। इन तस्वीरों ने ऑडियंस के बीच बज़ और भी बड़ा दिया है। वहीं खबरें ये भी है कि इस साल भी राखी सावंत घर के अंदर जा सकती हैं। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार वो घर में जाकर दूसरी शादी करने वाली हैं। पहले भी बिग बॉस के घर में दो शादियां हो चुकी हैं। अगर ये खबरें सच साबित होती हैं तो राखी और आदिल की शादी बिग बॉस के घर की तीसरी शादी होगी।

Anupamaa को मिला नया 'समर', टीम में इस हैंडसम हंक ने मारी एंट्री

बिग बॉस 16 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम पर भी अंदाज़ा लगाना शुरू हो गया है। इस बार शो में अर्जुन बिजलानी , स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, दिव्यांका त्रिपाठी, फेम शिवांगी जोशी, टीना दत्ता,पूनम पांडे और बसीर अली नज़र आ सकते हैं। हालांकि किसी के नाम पर अभी तक पक्की मोहर नहीं लगी है।   

'Taarak Mehta' की बबीता जी की जुड़वा बहन को देख लोग कन्फ्यूज? Video हुआ Viral

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement