1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'Taarak Mehta' की बबीता जी की जुड़वा बहन को देख लोग कन्फ्यूज? Video हुआ Viral

'Taarak Mehta' की बबीता जी की जुड़वा बहन को देख लोग कन्फ्यूज? Video हुआ Viral

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Jul 27, 2022 01:23 pm IST,  Updated : Jul 28, 2022 11:46 am IST

Munmun Dutta New Video: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं।

Munmun Dutta- India TV Hindi
मुनमुन दत्ता Image Source : INSTAGRAM_MUNMUNDUTTA

Highlights

  • 'तारक मेहता...' की बबीता जी का वीडियो वायरल
  • एक ही फेम में दिखीं दो मुनमुन दत्ता

Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: भारतीय टेलीविजन पर बीते 14 साल से राज करने वाले टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta ka Oolta Chashmah) में बबीता जी और जेठालाल की नोकझोंक सभी को पसंद आती है। शो में बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे एक्टिव महिलाओं में से एक हैं। वहीं रियल लाइफ में भी मुनमुन सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब्स में से एक हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस का दिमाग चकरा गया है। 

डबल रोल में किया डांस

दरअसल, मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हमेशा की तरह बिंदास अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन यहां ट्विस्ट यह है कि एक ही फ्रेम में मुनमुन दत्ता के दो रूप डांस करते दिख रही हैं। दोनों की लुक में मुनमुन हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका डांस भी जबरदस्त है। देखिए वीडियो...

ऐसा है लुक 

इन दो लुक्स में एक में मुनमुन ग्रीन टॉप और येलो हाई स्लिट स्कर्ट में दिख रही हैं, इस लुक में उनके बाल खुले हैं। वहीं दूसरे लुक में वह व्हाइट एंड ग्रे शॉर्ट जंपसूट में हैं, इस लुक में उन्होंने अपने बालों को पोनी स्टाइल में बांधा हुआ है।  

Shamita-Raqesh Breakup: शमिता शेट्टी-राकेश बापट ने तोड़ा रिश्ता, सबके सामने रख दी ब्रेकअप की बात

लोग बोले- जुड़वा बहन है क्या? 

इस वीडियो को देखकर जहां एक ओर मुनमुन के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ फैंस मुनमुन से मजाक में पूछ रहे हैं कि क्या ये उनकी जुड़वा बहन है? वहीं एक ने लिखा है कि वह एक मुनमुन की अदाओं से ही घायल है अब एक साथ दो को कैसे सहेगा। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि अब जेठालाल का बेहोश होना तो तय है।   

TV पर छाने से पहले इन सितारों ने बेले पापड़, कोई बना वेटर, तो किसी ने बेचे जूते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन