1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 16: Abdu Rozik का मजाक शालीन-प्रियंका पर पड़ा भारी, टूटने लगे बिग बॉस में बने रिश्ते

Bigg Boss 16: Abdu Rozik का मजाक शालीन-प्रियंका पर पड़ा भारी, टूटने लगे बिग बॉस में बने रिश्ते

 Published : Nov 02, 2022 08:43 am IST,  Updated : Nov 02, 2022 08:43 am IST

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का का इन दिनों गुस्से वाला अवतार देखने को मिल रहा है। चिकन मांगने की वजह से घर में शालीन भनोट की जमकर खिंचाई हो रही है।

BIGG BOSS 16- India TV Hindi
Abdu Rozik का मजाक शालीन-प्रियंका पर पड़ा भारी Image Source : INSTAGRAM/COLOUSTV

Bigg Boss 16: टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर में चल रही तू तू-मैं मैं को देखकर लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है। दर्शक भी ये देखकर खुश हैं कि कैसे बिग बॉस के घर में सेलेब्स की इमेज की धज्जियां उड़ती हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। शो में शालीन की चिकन के प्रति दीवानगी देख अब दर्शक भी उनका मजाक बनाने लगे हैं। बीते दिनों बिग बॉस ने भी शालीन को बार-बार चिकन मांगने के चलते लताड़ लगाई थी। वहीं अब अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने शो में शालीन का मजाक उड़ाया है जिसके बाद शो में खूब तमाशा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: जब मुंबई में गौरी को ढूंढने के लिए Shah Rukh Khan ने लगाए थे समंदर के चक्कर, एक्टर ने सुनाया था किस्सा

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में अब्दु ने शालीन की नकल उतारते हुए बिग बॉस से चिकन की जगह पर बर्गर की मांग की जिसे देखकर घर के बाकी सदस्यों ने खूब ठहाके लगाए। घर के सदस्य अब्दु की इस हरकत और उनके मजाकिया अंदाज को इंजॉय कर रहे थे वहीं, जब प्रियंका चौधरी भी अब्दु के इस मजाक हंसी तो ऐसा देखकर शालीन भनोट का पारा हाई हो गया। शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने प्रियंका पर अपना गुस्सा निकाला जिसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। हालांकि प्रियंका ने शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को ये भी समझाया कि वो उनकी मेडिकल कंडीशन पर नहीं बल्कि अब्दु के मजाक हंस रही थीं।

राजीव-चारू की तलाक की खबरों के बीच Sushmita Sen ने भतीजी जियाना को किया बर्थडे विश, पोस्ट पर फैंस लुटा रहे प्यार

शालीन और प्रियंका के बीच शुरू हुई बहस को रोकने के लिए साजिद और अंकित भी बीच में कूदते हैं। बहस तो कुछ समय में बंद हो जाती है मगर, प्रियंका फिर अंकित पर भड़कने लगती हैं। प्रियंका गुस्से में अंकित से अपना मुंह बंद रखने और बीच में टांग ना अड़ाने को कहती हैं, जिस पर अंकित दुखी हो जाते हैं। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें लगा था कि वह दोस्त के साथ इस घर में आई हैं, लेकिन अंकित उनके दोस्त थे ही नहीं और वह 2 सालों से इसे झेल रही हैं।

पंजाबी सिंगर AP Dhillon अस्पताल में भर्ती, आईं गंभीर चोटें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन