1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ईशा मालवीय ने उठाया कैप्टेंसी का फायदा, इस सदस्य को नॉमिनेट कर निकाली अपनी दुश्मनी

ईशा मालवीय ने उठाया कैप्टेंसी का फायदा, इस सदस्य को नॉमिनेट कर निकाली अपनी दुश्मनी

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Dec 24, 2023 11:54 am IST,  Updated : Dec 24, 2023 11:54 am IST

'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार में बड़ा धमाका होने वाला है और वो धमाका करने वाली हैं ईशा मालवीय। जी हां, हाल ही में शो के दौरान ईशा मालवीय एक ऐसा फैसला सुनाएंगी जिससे, पूरे घर में एक युद्ध का माहौल हो जाएगा।

Isha malviya evict Aishwarya sharma - India TV Hindi
ईशा मालवीय ने लिया शॉकिंग फैसला Image Source : DESIGN

सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में हर दिन चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं। शो में कभी किसी की लड़ाई होती दिख रही है तो कभी किसी का ब्रेकअप। हर दिन के साथ ये शो और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। ये सीजन बिग बॉस के बाकी सीजंस से काफी अलग है क्योंकि इस बार बिग बॉस भी कंटेस्टेंट्स के दिमाग के साथ खेल रहे हैं। जिसकी वजह से घर में आए दिन लड़ाइयां देखने को मिल रही है। इसी बीच हाल ही में एक बार फिर  'बिग बॉस' के घर में जमकर बवाल देखने को मिलने वाला है। 

ईशा मालवीय ने लिया शॉकिंग फैसला

जैसा कि आप सब जनाते हैं कि ईशा मालवीय इस वक्त बिग बॉस के घर की कैप्टन हैं। ऐसे में अपने ईशा ने हाल ही में अपनी कैप्टेंसी का फायदा उठाते हुए अपने एक दुश्मन का सफाया कर दिया है। दरअसल हाल ही में बिग बॅास का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें ईशा मालवीय ऐसा फैसला सुनाती है, जिसे सुनकर सारे घर वालें हैरान हो जाते हैं। सामने आए प्रोमो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन, क्रिसमस सेलिब्रेशन पर अब्दू रोजिक के साथ बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड में एंट्री करती हैं। इस दौरान वह सलमान के साथ स्टेज पर खूब मस्ती करती दिखती हैं। वहीं प्रोमो के दूसरे हिस्से में चार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से बिग बॉस रुल्स ब्रेक के आधार पर अनुराग डोभाल, अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा में से किसी एक को चुनने के लिए और घर से इविक्ट करने की जिम्मेदारी ईशा मालवीय को देते हैं, जिसमें ईशा, ऐश्वर्या का नाम लेती हैं। ईशा के इस फैसले से नील भट्ट हैरान रह जाते हैं। वहीं रिंकू धवन इस फैसले को अनफेयर बताती हैं। नील ने भी इसे 'बिग बॉस के इतिहास का सबसे बुरा फैसला' बताया। उन्होंने कहा कि रूल ब्रेक पर करना था। इस पर ईशा ने कहा कि उनकी नहीं बन रही थी, इसलिए उन्होंने भगा दिया। 

'बिग बॉस 17' से ऐश्वर्या का खत्म हुआ सफर?

बता दें कि 'बिग बॉस 17' में इस हफ्ते अंकिता, ऐश्वर्या, नील और अनुराग नॉमिनेटेड हैं। वहीं हालिया प्रोमे में ईशा मालवीय के फैसले को देखने के बाद ये साफ हो गया है कि 'बिग बॉस' से जो खिलाड़ी बाहर जाएगा, वो ऐश्वर्या शर्मा होंगी। बीते कुछ समय से ऐश्वर्या शर्मा और  ईशा मालवीय दोनों के बीच कई बार घर में लड़ाई हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का दिखा अनोखा अंदाज, पुलिस वैन पर खड़े होकर दोनों ने किया ये काम

'तारे जमीन पर' से लेकर 'पीके' तक, आमिर खान की इन फिल्मों ने दर्शकों को दिया है परफेक्ट क्रिसमस गिफ्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन