Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस' में शुरू हुआ थप्पड़ अटैक! औरा के आयशा को पीटने के बाद अब अभिषेक ने भी उठाया हाथ

'बिग बॉस' में शुरू हुआ थप्पड़ अटैक! औरा के आयशा को पीटने के बाद अब अभिषेक ने भी उठाया हाथ

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Jan 03, 2024 10:13 am IST, Updated : Jan 03, 2024 11:29 am IST

'बिग बॉस' का घर कुश्ती का अखाड़ा बन गया है। घरवाले एक-दूसरे से लड़ते भिड़ते नजर आ रहे हैं। इतने दिनों से एक साथ रह रहे कंटेस्टेंट ने अब मारपीट भी शुरू कर दी है। हाल में ही एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट ने हाथ उठाए और ऐसे में घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ा नजर आया।

ISHA MALVIYA, ABHISHEK KUMAR, BIGG BOSS 17- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार।

'बिग बॉस 17' के घर में हर दिन बवाल होना तय है। घर में हो रही लड़ाइयों से हर हिन एक नया भूचाल आता है। इतना ही घर वालों की लड़ाई अब बढ़ती जा रही है। मामला इतना आगे निकल गया है कि घरवाले एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगे हैं। एक  के बाद एक दूसरा मामला सामने आया है, जब 'बिग बॉस 17' के घर में किसी को थप्पड़ पड़ा हो। पहले औरा ने आयशा को थप्पड़ जड़ दिया। इसकी वजह साफ भी नहीं हुई थी कि एक और मामला सामने आ गया है। इस बार अभिषेक अपना आपा खो बैठे हैं और उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के हालिया बॉयफ्रेंड को पीट दिया है।  

आयशा को भी पड़ा थप्पड़

'बिग बॉस 17' के हालिया एपिसोड के दौरान औरा को आयशा खान पर हमला करते देखा गया है, जिसके कारण घर में एक और लड़ाई शुरू हो गई। आयशा बिस्तर पर लेटी हुई थी तभी औरा आए। उन्होंने कंबल हटाकर आयशा को थप्पड़ जड़ा। इसके बाद वो कंबल उनके मुंह पर फेंक कर बिना कुछ भी कहे चले गए। इस दौरान आयशा के बगल में अभिषेक लेटे थे। उन्होंने अभिषेक से कहा कि उसने मुझे मारा है। इतना कहकर वो भी आउरा के पीछे चली गईं। इस हरकत पर उन्होंने जोर देकर कहा कि वो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। वो इसके बाद औरा के पीछे गार्डन एरिया में गई और बोलीं, 'औरा, तुम्हें क्या हो गया है? मैं ये स्पष्ट रूप से कह रही हूं कि मैं यहां थप्पड़ खाने नहीं आई हूं।' 

अभिषेक को उकसाते दिखे समर्थ और ईशा

ये मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि घर में एक और बड़ी लड़ाई हो गई। जहां समर्थ जुरैल को अभिषेक ने थप्पड़ जड़ दिया। ये सारा ममाला समर्थ के पोक करने की वजह से हुआ है। ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल अभिषेक को उकसाते दिखे। दोनों उनकी मेंटल हेल्थ मजाक उड़ाए। ये मजाक उड़ाने का सिलसिला काफी लंबा खिंच गया था। ऐसे में अभिषेक ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने परेशान होकर समर्थ को थप्पड़ मार दिया। 

यहां देखें वीडियो

अभिषेक ने जड़ा थप्पड़

'बिग बॉस 17' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि समर्थ और ईशा अभिषेक को भड़का रहे थे और उनके मेंटल हेल्थ से जुड़े मुद्दे का मजाक बना रहे थे। अभिषेक को समर्थ कई गंदे और भद्दे शब्द कह रहे थे। इस दौरान  समर्थ, अभिषेक के ऊपर कंबल फेंकता है। ईशा उनकी मानसिक स्थिति का मजाक उड़ाती हैं और उन्हें बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाती हैं। अभिषेक खुद को शांत बनाए रखने की कोशिश करता है, लेकिन अंत में जब ईशा के साथ बहस बढ़ती है तो वो समर्थ को थप्पड़ जड़ देता है। 

ये भी पढ़ें: पति निक जोनस के साथ कोजी होते दिखीं प्रियंका चोपड़ा, अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

 शादी से एक दिन पहले मिनी स्कर्ट में दिखीं आयरा खान, लोगों ने कर दी पापा आमिर खान से तुलना

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement