1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 का खत्म हुआ इंतजार, मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो की सलमान खान ने स्वैग से की शुरुआत

Bigg Boss 17 का खत्म हुआ इंतजार, मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो की सलमान खान ने स्वैग से की शुरुआत

 Published : Oct 15, 2023 09:15 pm IST,  Updated : Oct 16, 2023 12:00 am IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन का रैंड प्रीमियर शुरू हो चुका है। सलमान खान ने स्वैग के साथ कंटेस्टेंट्स का स्वागत शुरू किया।

Bigg Boss 17- India TV Hindi
Bigg Boss 17 Image Source : COLORS

नई दिल्लीः बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन को शुरू हो चुका है। शो ग्रैंड प्रीमियर का आज यानी रविवार को कलर्स चैनल पर शुरू हुआ है। सलमान खान ने अपने खास अंदाज में शो की शुरुआत की है। सलमान खान ने अपने सुपरहिट सॉन्ग से की। जिसके बाद शो के बारे में कई खास बातें बताई गईं। 

इस बार एक नहीं हैं तीन घर 

इस बार नियम कुछ अलग हैं, क्योंकि इस बार शो में एक नहीं तीन घर हैं। जिनमें एक है दिल का घर, दूसरा है दिमाग का घर और तीसरा है सक्षम लोगों का घर। पहले यानी दिल के घर में रहने वालों को इमोशन और दिल के अहसासों का ख्याल रखना होगा। यहां समय समय पर बिग बॉस टेस्ट भी लेंगे। दूसरा यानी दिमाग का घर जिसमें हर सवाल के जवाब मिलेंगे। यहां पर घर में काफी सारे दिमागी खेल होंगे। तीसरा घर होगा सक्षम लोगों का घर, जहां वही आएंगे जो खुद को कॉन्फिडेंट समझते हैं। 

पिछले सीज़न के विपरीत, 'बिग बॉस 17' का घर कुछ ज्यादा ही भव्य इंटीरियर वाला है। इसमें एक विंटेज और गॉथिक वाइब है। घर के मूल स्वरूप को परिभाषित करने वाली ईंट की दीवारों और पत्थर के फर्श के साथ काफी सूदिंग दिख रहा है। सलमान खान इस बार कटे हुए बालों वाले लुक में हैं क्योंकि वह अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग भी कर रहे हैं। 

Mannara Chopra
Image Source : COLORSMannara Chopra

मन्नारा चोपड़ा ने किया सलमान से फ्लर्ट

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। वह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। मन्नारा ने 'जिद' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। पहली कंटेस्टेंट के तौर पर सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा का स्वागत किया, जिन्होंने आते ही सलमान से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। मन्नारा ने सलमान के साथ लाल दुपट्टा सॉन्ग पर जमकर डांस किया। बता दें कि मन्नारा ने दिल के घर में जाने का फैसला लिया है। 

मुनव्वर फारूकी ने सुनाई शायरी 

Bigg Boss 17
Image Source : COLORSमुनव्वर फारूकी

सिंगर और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए 'लॉक अप' सीजन 1 की ट्रॉफी उठाई थी। वह अपनी गिरफ्तारी से लेकर अपनी शादी तक, सालों से विवादों में रहे हैं। सलमान खान ने मजेदार अंदाज में स्वागत किया। मुनव्वर ने इस मौके पर सलमान की दी कंडीशन पर शायरी की और मुशायरे के साथ घर में एंट्री की।

नवीद सोले ने खाई पानी पूरी

शो में अमेरिकन एक्सेंट बोलने वाले नावेद ने भी एंट्री ली। ऐश्वर्या ने सलमान का गाना जग घूमेया गाया और नवीद सोले ने एक के बाद एक पानी पूरी खाईं।

ऐश्वर्या शर्मा और नीट भट्ट 

ऐश्वर्या शर्मा और नीट भट्ट
Image Source : DESIGNऐश्वर्या शर्मा और नीट भट्ट

वहीं 'बिग बॉस 17' में तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी के फेमस कपल ऐश्वर्या शर्मा और नीट भट्ट ने धमैकेदार अंदाज में एंट्री की। दोनों ने 'राॅकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने झूमका गिरा पर शानदार अंदाज में डांस किया इसके बाद कपल के साथ सलमान खान ने मस्ती की और फिर दोनों ने घर में एंट्री की। दोनों ने बिग बाॅस के मकान नबंर 1 यानि कि दिल के घर में जाने का फैंसला किया। 

शो में अनुराग डोभाल की एंट्री

बाइकर अनुराग डोभाल ने शो में एंट्री की जिन्हें बाबू भैया के रूप में पहचाना जाता है। शो में आते ही इस कंटेस्टेंट ने जबरदस्त अंदाज और अपने टैटू के साथ सलमान को इंप्रेस किया। 

क्रिमिनल लॉयर सना रईस बनीं घर की सदस्य

क्रिमिनल लॉयर सना रईस खान को नए प्रतियोगी के रूप में पेश किया गया है। वह सिंपल ब्लैक पैंटसूट में पहुंचीं।

Bigg Boss 17
Image Source : COLORSजिग्ना वोरा और सना रईस

जिग्ना वोरा ने की बेटे से बात 

पत्रकार जिग्ना वोरा ने अपनी 9 महीने की लंबी जेल की सजा के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने बेटे की खातिर शो में आई हैं जो चाहता था कि वह इसमें भाग लें। उन्होंने घर में आते ही अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात की। 

अंकिता और विक्की की रोमांटिक एंट्री

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, जिन्हें 'पवित्र रिश्ता' से अर्चना और कंगना रनौत-अभिनीत 'मणिकर्णिका' से झलकारी बाई के नाम से जाना जाता है, अपने पति और बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शो में आईं। विक्की और अंकिता ने रोमांटिक डांस करते हुए एंट्री ली। 

अंकिता और विक्की की रोमांटिक एंट्री

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, जिन्हें 'पवित्र रिश्ता' से अर्चना और कंगना रनौत-अभिनीत 'मणिकर्णिका' से झलकारी बाई के नाम से जाना जाता है, अपने पति और बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शो में आईं। विक्की और अंकिता ने रोमांटिक डांस करते हुए एंट्री ली। 

सलमान ने पूछे कपल से सवाल 

एंट्री के तुरंत बाद सलमान ने दोनों से एक दूसरे की बुराई पूछी। दोनों ने खुलकर एक दूसरे की बुराई की और खूबियां भी बताईं। 

मॉडल सोनिया बंसल की हुई एंट्री

मॉडल और इन्फ्लूएंसर सोनिया बंसल ने शो में एंट्री की हुई। सोनिया ने बताया कि वह बहुत शार्ट नोटिस पर शो में आई हैं। 

खानजादी भी आईं शो में 

कॉमेडियन और सोशल मीडिया फेम खानजादी ने शो में एंट्री ली। उन्होंने बताया कि वह असम से हैं और यह नाम उन्होंने ही खुद को दिया है। 

तहलका भाई ने आते मचाया तहलका 

यूट्यूबर तहलका भाई उर्फ सनी आर्या ने एंट्री की है। उन्होंने आते ही यह दावा किया कि शो में अब तक जितना तहलका नहीं हुआ होगा उतना अब होने वाला है। 

मुंहफट रिंकू धवन ने डराया

टीवी और फिल्म रिंकू धवन ने एंट्री ली, रिंकू ने साफतौर पर कहा कि वह घर के अंदर वह जो जैसा होगा वैसा ही जवाब देंगी। रिंकू ने बताया कि उन्हें शो में पहले से आए कुछ कपल्स से प्रोब्लम लग रही है। क्योंकि उन्हें वहां प्यार का दिखावा नजर आया। उनके साथ ही गेमर अरुण भी शो में आए। 

Rinku Dhawan
Image Source : COLORSRinku Dhawan

अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने नाचते हुए उड़ाए होश

टीवी सीरियल 'उड़ारियां' फेम अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने सलमान के शो में धांसू एंट्री ली। कहा जाता है कि ये दोनों पहले एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों एक्स गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं। शो में जैसे ही दोनों एक दूसरे के पास आते हैं सलमान के सामने ही झगड़ा करने लगते हैं। ऐसा लग रहा है कि ये दिलजले अब घर में खूब तू तू मैं मैं करने वाले हैं। 

यह सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा।

Salman Khan के शो में एंट्री करने वाले हैं ये दमदार सेलेब्स, देखिए 'बिग बॉस 17' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स

भारत-पाक मैच देखने के दौरान ऐसी मग्न हुई उर्वशी रौतेला, चोरी हो गया उनका ये कीमती सामान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद हो सकती है इस एक्ट्रेस की एंट्री! इन चार के बीच लगी होड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन