1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत-पाक मैच देखने के दौरान ऐसी मग्न हुई उर्वशी रौतेला, चोरी हो गया उनका ये कीमती सामान

भारत-पाक मैच देखने के दौरान ऐसी मग्न हुई उर्वशी रौतेला, चोरी हो गया उनका ये कीमती सामान

 Published : Oct 15, 2023 05:35 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 06:56 pm IST

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बीती रात भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थी। इस दौरान टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस पहने नजर आई। हालांकि मैच देखने के दौरान उर्वशी के साथ एक हादसा हो गया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। जानिए क्या है पूरा है मामला।

Urvashi Rautela- India TV Hindi
भारत-पाक का मैच देख रही थीं उर्वशी रौतेला, चोरी हो गया उनका किमती सामान Image Source : DESIGN

बॉलीवुड की खूबसूरत डिवा उर्वशी रौतेला का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से ही देखा जाता है। उर्वशी ने एक बार फिर से क्रिकेट के लिए अपनी दीवानगी लोगों को दिखा दी है। बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने भी उर्वशी पहुंची थी। इस दौरान उर्वशी रौतेला ने ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस को पहना था। इस दौरान उन्होंने इंडिया को जमकर चियर किया। हालांकि मैच देखने के दौरान उर्वशी इतनी मग्न हो गई कि उनका एक कीमती सामान गायब हो गया। अपने साथ हुए इस हादस की जानकारी खुद उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के दी है। 

स्टेडियम में  चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का आईफोन

दरअसल बीती रात उर्वशी रौतेला भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली मैच को लुत्फ उठाने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं, तभी एक्ट्रेस का 24 कैरेट गोल्ड आईफोन स्टेडियम में गुम हो गया। इसकी जानकारी उर्वशी ने अपने  एक्स पर दी है। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- 'मेरा 24 कैरेट आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है। प्लीज किसी को मिले तो तुरंत संपर्क करें।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अहमदाबाद पुलिस को भी टैग किया है। अब इससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि उर्वशी मैच देखने में कितनी मग्न थी कि उन्होंने अपने फोन वो भी  24 कैरेट गोल्ड आईफोन खो दिया। फिलहाल उर्वशी अपने फोन के चोरी होने से ताफी दुखी हैं, उम्मीद है उनका फोन उन्हें जल्द ही मिल जाएगा। 

उर्वशी का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला कुछ दिन पहले ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक एलबम में नजर आई थी। दोनों के गाने को दर्शकों को खूब सारा प्यार भी मिला था। बहुत जल्द एक्ट्रेस अब कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। जिसका उनके फैंस को खासा इंतजार है। 

 

पापा निक जोनस के कॉन्सर्ट में चियर करती दिखीं मालती, प्रियंका चोपड़ा की बेटी की क्यूटनेस पर दिल हारे फैंस

क्या 141st IOC सेशन में पीएम मोदी की स्पीच सुनकर सो रही थीं आलिया भट्ट? वायरल हो रही है ये तस्वीर

Art Director Milan का हुआ निधन, साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने दी श्रद्धांजलि

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन