1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 18 हाउस में हुई हिंसा, इन दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की, क्या होगा अंजाम?

बिग बॉस 18 हाउस में हुई हिंसा, इन दो कंटेस्टेंट के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की, क्या होगा अंजाम?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 13, 2024 04:14 pm IST,  Updated : Nov 13, 2024 04:14 pm IST

बिग बॉस हाउस में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा आम बात है। लेकिन, कई पार ये लड़ाई-झगड़ा धक्का-मुक्की तक पहुंच जाता है। अब एक बार फिर बिग बॉस हाउस में दो कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए, जिसे देख लड़कियां हैरान रह गईं।

Bigg Boss 18- India TV Hindi
बिग बॉस 18 में अब तक की सबसे भयंकर लड़ाई Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 18 में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच के समीकरण बदलते दिख रहे हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स फिनाले तक पहुंचने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अब शो के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है और ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में बिग बॉस हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा होते देखा जा सकता है, जिससे पूरे घर का माहौल बदलने वाला है। नए प्रोमो में बिग बॉस 18 के दो हैंडसम हंक को आपस में हाथापाई करते देखा जा सकता है और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों इस झगड़े के चलते फर्श पर गिर गए।

घरवालों को दिया गया नया टास्क

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा आपस में भिड़ते देखे जा सकते हैं। बिग बॉस की ओर से घरवालों को नया टास्क दिया जाता है। टास्क के दौरान अपनी टोकरी बचाने के लिए दिग्विजय और अविनाश एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगते हैं। इससे पहले दोनों के बीच बहस होती है। दिग्विजय अविनाश से कहते हैं- 'तेरी आंखों में जो डर दिखता है, वो देखकर बहुत मजा आता है।' इस पर अविनाश जवाब देते हैं- 'टास्क कर ना, डर क्यों रहा है।'

दिग्विजय-अविनाश में छिड़ी जंग

इसी बहस बाजी के बीच दिग्विजय और अविनाश अपना आपा खो बैठते हैं और आपस में धक्का-मुक्की करने लगते हैं। पहले दिग्विजय अविनाश को धक्का देते हैं, जिसके जवाब में अविनाश भी ऐसा ही करते हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है और दोनों एक-दूसरे पर फिजिकल अटैक करते हैं। इस तरह शो में अब तक की सबसे भयंकर लड़ाई देखने को मिलती है। दोनों के बीच का झगड़ा देखकर घर की लड़कियां भी सहम जाती हैं।

क्या होगा लड़ाई का अंजाम?

अविनाश, दिग्विजय को ऐसा धक्का देते हैं कि वह धड़ाम से जाकर जमीन पर गिर जाते हैं। सोशल मीडिया पर अब अविनाश और दिग्विजय के फैंस भी अपने-अपने फेवरेट सेलिब्रिटी को सपोर्ट करने में जुट गए हैं। इस झगड़े को लेकर अब अविनाश के इविक्शन की डिमांड भी हो रही है। अब देखना ये होगा कि इस हाथापाई का क्या असर होता है और बिग बॉस और होस्ट सलमान खान इस पर क्या एक्शन लेते हैं। क्या अविनाश को शो से बाहर किया जाएगा या फिर वॉर्निंग देकर छोड़ दिया जाएगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन